Hindi Newsएनसीआर NewsRaghav Chadha becomes Blinkit delivery agent for one day See Video
राघव चड्ढा एक दिन के लिए बने ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट, घर-घर जाकर पहुंचाए ऑर्डर; देखें VIDEO

राघव चड्ढा एक दिन के लिए बने ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट, घर-घर जाकर पहुंचाए ऑर्डर; देखें VIDEO

संक्षेप:

संसद से लेकर सड़क तक गिग वर्कर्स के हक के लिए लगातार आवाज बुलंद कर रहे ‘आप’ सांसद राघव चड्ढा ने अब एक नया तरीका अख्तियार किया है। उन्होंने ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट के तौर पर बिताए अपने एक दिन के कुछ पलों का एक छोटा सा वीडियो शेयर सोशल मीडिया पर किया है। 

Jan 12, 2026 03:44 pm ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

संसद से लेकर सड़क तक गिग वर्कर्स के हक के लिए आवाज बुलंद कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अब एक नया तरीका अख्तियार किया है। राघव चड्ढा ने क्विक-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट के तौर पर बिताए अपने एक दिन के कुछ पलों का एक छोटा सा वीडियो शेयर सोशल मीडिया पर किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

‘आप’ सांसद का यह प्रयास डिलीवरी पार्टनर्स के सामने हर दिन होने वाली परेशानियों को समझने के लिए था। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे उन्होंने संसद के साथ ही पब्लिक प्लैटफॉर्म पर भी उठा चुके हैं। उन्होंने देश ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म की गिग इकॉनमी में सुधार और डिलीवरी वर्कर्स के लिए काम करने की बेहतर स्थितियों पर जोर दिया है।

ये भी पढ़ें:'आपके लिए गुड न्यूज'; AAP सांसद ने गिग वर्कर्स को दी बधाई,मोदी सरकार की भी तारीफ

संसद से लेकर सड़क तक गिग वर्कर्स के हक के लिए आवाज बुलंद कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अब एक नया तरीका अख्तियार किया है। राघव चड्ढा ने क्विक-कॉमर्स प्लैटफॉर्म ब्लिंकिट के डिलीवरी एजेंट के तौर पर बिताए अपने एक दिन के कुछ पलों का एक छोटा सा वीडियो शेयर सोशल मीडिया पर किया है।

‘आप’ सांसद का यह प्रयास डिलीवरी पार्टनर्स के सामने हर दिन होने वाली परेशानियों को समझने के लिए था। यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे उन्होंने संसद के साथ ही पब्लिक प्लैटफॉर्म पर भी उठा चुके हैं। उन्होंने देश ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म की गिग इकॉनमी में सुधार और डिलीवरी वर्कर्स के लिए काम करने की बेहतर स्थितियों पर जोर दिया है।

राघव चड्ढा द्वारा सोमवार को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वह ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट की पीली यूनिफॉर्म पहने, हेलमेट लगाए हैं और एक अन्य डिलीवरी वर्कर की स्कूटी पर पीछे बैठकर रात को शहरभर में सामानों की डिलीवरी करते हुए दिख रहे हैं।

राघव चड्ढा ने अपने दिनभर के वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “बोर्डरूम से दूर, जमीनी स्तर पर मैंने उनका दिन जिया।”

'आप' सांसद का यह वीडियो गिग वर्कर्स की तरफ से पॉलिसी में बदलाव की बढ़ती मांगों के बीच आया है, जिसमें 10-मिनट मॉडल जैसी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी टाइमलाइन को खत्म करने की मांग भी शामिल है, जिसके बारे में वर्कर्स का कहना है कि इससे दबाव और सुरक्षा जोखिम बढ़ते हैं।

गिग वर्कर्स के मुद्दों पर फोकस

गौरतलब है कि राघव चड्ढा पिछले कुछ महीनों से लगातार गिग वर्कर्स की स्थितियों के बारे में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने एक डिलीवरी एजेंट को लंच पर भी बुलाया था और वेतन, सुरक्षा और नौकरी की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को उजागर करने के लिए उसका इंटरव्यू लिया था।

उन्होंने हाल ही में क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी प्लैटफॉर्म के बिजनेस मॉडल की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर कंपनियों को काम करने के लिए पुलिस सपोर्ट की जरूरत पड़ती है, तो यह “इस बात का सबूत” है कि सिस्टम “काम नहीं करता”।

ये भी पढ़ें:10 मिनट में डिलिवरी नहीं, गरिमा जरूरी: गिग वर्कर्स के समर्थन में राघव चड्ढा

राघव चड्ढा की ये टिप्पणियां डिलीवरी वर्कर्स की हालिया हड़तालों के दौरान जोमैटो और ब्लिंकिट के फाउंडर दीपेंद्र गोयल की टिप्पणियों के बाद आईं। गोयल ने हड़ताल करने वाले वर्कर्स को “बदमाश” बताया था, और यह तर्क दिया था कि डिलीवरी प्लैटफॉर्म ने बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा की हैं।

चड्ढा ने ‘एक्स’ पर जवाब देते हुए, लिखा, “पूरे भारत में डिलीवरी पार्टनर्स ने बुनियादी सम्मान, उचित वेतन, सुरक्षा, तय नियमों और सोशल सिक्योरिटी की मांग को लेकर हड़ताल की। ​​प्लैटफॉर्म की तरफ से जवाब में उन्हें ‘बदमाश’ कहा गया और मजदूरों की मांग को कानून-व्यवस्था का मामला बना दिया गया। यह न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि खतरनाक भी है।” उन्होंने आगे कहा, “उचित वेतन मांगने वाले वर्कर्स अपराधी नहीं हैं।”

ये भी पढ़ें:15 घंटे काम और कमाई 763 रुपये, राघव चड्ढा ने डिलीवरी बॉय को लंच पर बुलाया; VIDEO

नए साल की शाम की डिलीवरी

हड़तालों का सीमित असर होने के बाद, दीपेंद्र गोयल ने ‘एक्स’ पर कहा कि जोमैटो और ब्लिंकिट ने नए साल की शाम को रिकॉर्ड तेजी से डिलीवरी की, "पिछले कुछ दिनों में हममें से कई लोगों ने हड़ताल की जो अपीलें सुनीं, उनका कोई असर नहीं हुआ।"

उन्होंने रात के डिलीवरी आंकड़े शेयर करते हुए लिखा, “स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों से मिले सपोर्ट से मुट्ठी भर बदमाशों को काबू में रखने में मदद मिली।”

राघव चड्ढा ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि उन्होंने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान गिग वर्कर्स का मुद्दा पहले ही उठाया था और वे इसे आगे भी उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे मैं पूरा करके रहूंगा। संसद में, संसद के बाहर, जब तक जवाबदेही तय नहीं हो जाती। जिन मजदूरों ने ऑर्डर दर ऑर्डर, किलोमीटर दर किलोमीटर ये प्लैटफॉर्म बनाए हैं, वे इंसान जैसा बर्ताव किए जाने की मांग करने पर 'बदमाश' कहलाने के बजाय बेहतर के हकदार हैं।"

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।