Right man in wrong party… 'आप' के नहीं रहे राघव, 7 सांसद हो गए बागी; आरोप, वजह और आश्वासन?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Raghav Chadha join BJP: प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव ने आप पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही बताया आज भाजपा क्यों ज्वाइन कर रहे हैं। मोदी-शाही की लीडरशिप स्वीकारते हुए राघव चड्ढा ने पहले तो पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े और फिर जनता को एक आश्वासन भी दिया। जानिए सब कुछ आगे के हिस्सों में।

Right man in wrong party… 'आप' के नहीं रहे राघव, 7 सांसद हो गए बागी; आरोप, वजह और आश्वासन?

Raghav Chadha join BJP: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप से किनारा करते हुए भाजपा का दामन थामने का ऐलान किया है। उनके साथ 6 अन्य सांसदों ने भी बगावत की राह पकड़ी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्ढा ने कहा- "हमने तय किया है कि राज्यसभा में आप के 2/3 सदस्य, भारत के संविधान के नियमों का पालन करते हुए भाजपा में शामिल हो जाएंगे।" राघव चड्ढा समेत तीन सांसद भाजपा में शामिल हो गए। राघव के साथ पाला बदलने जा रहे सांसदों के नाम कुछ इस प्रकार हैं-

“संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत सिंह साहनी एवं राजिंदर गुप्ता।” प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव ने आप पर गंभीर आरोप लगाए। बीते एक साल में पार्टी से किनारा करने की वजह भी बताई। साथ ही बताया आज भाजपा क्यों ज्वाइन कर रहे हैं। मोदी-शाही की लीडरशिप स्वीकारते हुए राघव चड्ढा ने पहले तो पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े और फिर जनता को एक आश्वासन भी दिया। जानिए सब कुछ आगे के हिस्सों में।

खून पसीने से 'आप' को सींचा, लेकिन अब...

जिस आम आदमी पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा, अपनी जवानी के 15 साल दिए वो आप आज पूरी तरह से अपने सिद्धांतों, मूल्यों और कोर वेल्यू से भटक चुकी है। अब ये पार्टी देश हित नहीं पर्सनल हितों के लिए काम कर रही है। मैं कई दिनों से ये महसूस कर रहा था- मैं सही आदमी हूं, लेकिन गलत पार्टी में। "I repeat, I am the Right man in the wrong party."

बहुत दुख और शर्म के साथ कह रहा हूं...

मैं इस पार्टी का फाउंडिंग मेंबर था। मुझसे बेहतर शायद ही कोई इस पार्टी को जानता होगा। आज मैं बहुत दुख और शर्म के साथ कह रहा हूं कि जो पार्टी करप्शन खत्म करने के लिए बनी थी। वो पार्टी आज करप्ट और कॉम्प्रोमाइज्ड लोगों के हाथ में बुरी तरह फंस चुकी है। इसीलिए हर वो देशभक्त आदमी जो भारत माता की सेवा करने के लिए आम आमदी पार्टी से जुड़ा था, या तो वो आप छोड़ चुका है। या फिर छोड़ रहा है।

बीते एक साल से क्यों किया था आप से किनारा?

आप लोग बीते एक साल में लगातार पूछते थे कि आप पार्टी की गतिविधियों से अलग क्यों रहते हैं? आज मैं आपको पार्टी की गतिविधियों से अलग कर लेने का असल कारण बताता हूं- मैं उनकी दोस्ती के काबिल नहीं था, क्योंकि मैं उनके गुनाह में शामिल नहीं था।

राघव ने भाजपा में विलय का क्या कारण बताया

भाजपा ज्वाइन कर लेने की बात पर राघव ने बात को घुमाते हुए कहा- आज हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं कि हमारे पास दो ही विकल्प थे- या तो राजनीति छोड़ दें और पिछले 15-16 साल के सार्वजनिक जीवन को त्याग दें। या फिर अपने अनुभव और स्किल्स को लेकर पॉजिटिव पॉलिटिक्स करें। इसलिए हमने तय किया कि हम 2/3 राज्यसभा सांसद (आप) भाजपा में विलय करते हैं।

आप छोड़ते ही नरेंद्र मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे

भाजपा में विलय की बात कहते ही राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए। राघव बोले- बीते 12 सालों में भाजपा की केंद्र की सरकार 'माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी' के नेतृत्व में चल रही है। इस सरकार ने कई ऐसे मजबूत फैसले लिए, जो आज से पहले के नेता ऐसे फैसले लेने से डरते थे। आतंकवाद की जड़े उखाड़ना और भारत को विश्व की टॉप इकोनोमी में लाना हो।

राघव चड्ढा ने मोदी-शाह की लीडरशिप स्वीकारी

हम सब अपने आपको सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि हम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप में और गृह मंत्री अमित शाह जी की संकल्प शक्ति के साथ जुड़कर बिना रुके और बिना थके देश के लिए काम करेंगे। इसके बाद राघव ने आरोप लगाते हुए कहा- मेरी अपनी ही पार्टी ने मेरी आवाज बंद कर दी थी। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि मैं उसी जोश के साथ आपके मुद्दे उठाता रहूंगा।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।