‘गवर्नमेंट ऑन व्हील्स’ के तहत सड़क पर उतरे प्रवेश वर्मा, प्रमुख रास्तों पर जाकर परखी जमीनी तैयारी

Sourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, अमित झा, नई दिल्ली
share

PWD मंत्री ने कहा, 'हमारी कोशिश सीधी है- समस्या को पहले पहचानो, उसे तुरंत ठीक करो, ताकि बाद में लोगों को परेशानी न हो। जैसे-जैसे मॉनसून नजदीक आ रहा है, फोकस इस बात पर है कि तैयारियां जमीन पर मजबूती से दिखें, खासकर तब, जब पहली तेज बारिश हो।

‘गवर्नमेंट ऑन व्हील्स’ के तहत सड़क पर उतरे प्रवेश वर्मा, प्रमुख रास्तों पर जाकर परखी जमीनी तैयारी

दिल्ली के PWD (लोक निर्माण विभाग) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार सुबह राजधानी की प्रमुख सड़कों पर जाकर मॉनसून पूर्व की तैयारियों का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। 'गवर्नमेंट ऑन व्हील्स' पहल के तहत दक्षिण दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुए इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। यह दौरा चलते-फिरते एक व्यापक समीक्षा में बदल गया, जहां हर अहम बिंदु को मौके पर देखा और समझा गया।

इस निरीक्षण के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा, 'जब आप खुद इन जगहों पर आते हैं, तो स्थिति साफ दिखती है। कहां सुधार हुआ है, कहां काम धीमा है और कहां बारिश के समय दिक्कत आ सकती है यह सब यहीं समझ में आता है।'

इन इलाकों में जाकर किया निरीक्षण

अपने निरीक्षण के दौरान वर्मा मूलचंद चौराहा, एम्स चौराहा, छतरपुर मेट्रो क्षेत्र, नेल्सन मंडेला मार्ग, मुनिरका फ्लाईओवर, विवेकानंद मार्ग, बीजे मार्ग सहित कई ऐसे अंडरपास में गए, जहां हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है।

सड़क पर उतरकर नालों से गाद निकलते देखी

कई स्थानों पर मंत्री खुद गाड़ी से नीचे उतरकर नालों की सफाई, वहां चल रहे डीसिल्टिंग कार्य और सड़कों की स्थिति का निरीक्षण करते दिखे। इस दौरान कुछ जगहों पर अधूरी सफाई और संभावित रुकावटें सामने आईं, जिन्हें तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए गए।

'पूरा ध्यान कमजोर कड़ियों को ठीक करने पर'

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, 'ये छोटी बातें नहीं हैं। अगर नाले की सफाई अधूरी है या कहीं पानी का रास्ता बंद है, तो पूरा इलाका प्रभावित होता है। अभी हमारा पूरा ध्यान इन कमजोर कड़ियों को समय रहते ठीक करने पर है।' आगे उन्होंने कहा, 'खासतौर पर उन इलाकों पर ध्यान दिया जा रहा है, जो निचले स्तर पर हैं या जहां अंडरपास हैं, क्योंकि वहां थोड़ी सी तेज बारिश भी जलभराव और यातायात में बाधा का कारण बन सकती है।'

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे सभी स्थान बारिश के दौरान पूरी तरह चालू रहें। इस निरीक्षण के दौरान अलग-अलग विभागों की मौजूदगी में कई मुद्दों पर वहीं चर्चा हुई और जिम्मेदारियां तय की गईं, जिससे बाद में देरी की गुंजाइश कम हो।

'समस्या को पहले पहचानो, उसे तुरंत ठीक करो'

मंत्री ने कहा कि निरीक्षण से यह भी स्पष्ट हुआ कि अधिकांश स्थानों पर काम जारी है, लेकिन आने वाले दिनों में उसकी गुणवत्ता और अंतिम निष्पादन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मंत्री ने कहा, 'हमारी कोशिश सीधी है- समस्या को पहले पहचानो, उसे तुरंत ठीक करो, ताकि बाद में लोगों को परेशानी न हो।' उन्होंने बताया कि 'जैसे-जैसे मॉनसून नजदीक आ रहा है, फोकस इस बात पर है कि तैयारियां जमीन पर मजबूती से दिखें, खासकर तब, जब पहली तेज बारिश हो।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।