पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने पति शेखर कौशल से लिया तलाक, 23 महीने में टूटी शादी

Jan 16, 2026 01:38 pm ISTPraveen Sharma नई दिल्ली, एएनआई
share

पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने अपने पति शेखर कौशल को तलाक दे दिया है। दिल्ली के साकेत की फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक पर अपनी मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस और उनके पति ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। 

पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने पति शेखर कौशल से लिया तलाक, 23 महीने में टूटी शादी

पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने अपने पति शेखर कौशल को तलाक दे दिया है। दिल्ली के साकेत की फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक पर अपनी मुहर लगा दी है। एक्ट्रेस और उनके पति ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। मैंडी के वकील ने कपल के तलाक की पुष्टि की है।

पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर की पति शेखर कौशल के साथ करीब 23 महीने चली शादी आज औपचारिक रूप से खत्म हो गई। कपल द्वारा आपसी सहमति से साकेत फैमिली कोर्ट में दायर की गई तलाक की पहली अर्जी को कोर्ट ने शुक्रवार को मंजूर कर लिया। सूत्रों के अनुसार, तलाक की याचिका आपसी सहमति के आधार पर दायर की गई थी, जिसमें दोनों पक्ष शांति से अलग होने पर सहमत थे।

तलाक की यह कार्यवाही दिल्ली की साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में फैमिली कोर्ट के सामने हुई, जहां कोर्ट ने जॉइंट अर्जी स्वीकार कर ली और दोनों पक्षों के बयान रिकॉर्ड किए। पहली अर्जी मंजूर होने के बाद मामला आपसी सहमति से तलाक से जुड़े प्रावधानों के अनुसार आगे बढ़ा है।

मैंडी ठक्कर की ओर से पेश हुए सेलिब्रिटी वकील ईशान मुखर्जी ने पुष्टि की कि फैमिली कोर्ट ने तलाक की पहली अर्जी मंजूर कर ली है। हालांकि, उन्होंने तलाक की खास शर्तों पर कुछ भी बोलने से यह कहते हुए मना कर दिया कि सेटलमेंट की डिटेल कॉन्फिडेंशियल हैं।

कई फिल्मों और प्रोजेक्ट में किया काम

भारतीय मूल की ब्रिटिश एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर ने भारतीय सिनेमा, खासकर पंजाबी फिल्मों में अपनी एक खास जगह बनाई है। इसके अलावा उन्होंने कुछ हिंदी और तमिल प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचानी जाने जाने वाली मैंडी की क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्रीज में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।

कौन हैं शेखर कौशल

मैंडी ने 13 फरवरी, 2024 को जिम ट्रेनर और सीईओ शेखर कौशल से शादी की थी। यह शादी हिंदू और सिख दोनों रीति-रिवाजों से हुई थी। हालांकि, एक साल से भी कम समय बाद कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और अपने वैवाहिक मतभेदों को निजी और गरिमापूर्ण ढंग से सुलझाने का विकल्प चुना।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें