प्रॉपर्टी डीलर छत से कूद गया और पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी; दिल्ली में 2 मौतों की सनसनीखेज घटना

Feb 13, 2026 12:17 pm ISTSubodh Kumar Mishra पीटीआई, नई दिल्ली
share

दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। इसके बाद पति ने छत से कूदकर जान दे दी और पत्नी ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार, परिवार ने पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं दी है। 

प्रॉपर्टी डीलर छत से कूद गया और पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी; दिल्ली में 2 मौतों की सनसनीखेज घटना

दिल्ली में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। इसके बाद पति ने छत से कूदकर जान दे दी और पत्नी ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस के अनुसार, परिवार ने पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं दी है। कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि 35 साल के एक प्रॉपर्टी डीलर ने कथित तौर पर अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली और उसकी पत्नी ने दोनों के बीच तीखी बहस होने के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार दोपहर दिल्ली के हर्ष विहार स्थित एक चार मंजिला इमारत में घटी। मुकेश और उसकी 32 साल की पत्नी सविता अपने दो बच्चों 10 साल के बेटे और 5 साल की बेटी के साथ पहली मंजिल पर रहते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे परिवार वालों ने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी और बाहर भागे। वहां उन्होंने मुकेश को सड़क पर बेहोश पड़ा पाया। लगभग उसी समय सविता भी अपने कमरे में बेहोश मिलीं। उन्होंने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। परिवार वालों ने खिड़की से अंदर जाकर उन्हें बाहर निकाला।

पुलिस ने बताया कि घटना से कुछ देर पहले पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई थी। पुलिस के मुताबिक, सविता ने किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया था, जबकि मुकेश ने छत से छलांग लगा दी। दोनों घटनाएं लगभग एक ही समय पर घटीं। उन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुकेश एक संयुक्त परिवार में रहता था।

पुलिस ने बताया कि उसके बुजुर्ग माता-पिता घर के भूतल पर रहते हैं, जबकि उसके दो भाई अपने परिवारों के साथ ऊपरी मंजिलों पर रहते हैं। परिवार ने पति-पत्नी के बीच किसी गंभीर या चल रहे विवाद की जानकारी नहीं दी है और अभी तक कोई आत्महत्या नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।