Hindi Newsएनसीआर NewsPresident Droupadi Murmu inaugurats Yashoda Medicity in Ghaziabad 1200-bed hospital offers all facilities under one roof
राष्ट्रपति ने किया 1200 बेड वाले यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेगा पूरा इलाज

राष्ट्रपति ने किया 1200 बेड वाले यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन, एक छत के नीचे मिलेगा पूरा इलाज

संक्षेप:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 8 एकड़ में फैले 1200 बेड वाले एक प्राइवेट अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल रहे।  

Oct 26, 2025 02:13 pm ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद। डॉ. महकार सिंह
share Share
Follow Us on

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गाजियाबाद के इंदिरापुरम में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी शामिल रहे। 1200 बेड वाले यशोदा मेडिसिटी को 8 एकड़ में विकसित किया गया है। सभी तरह के इलाज की मॉडर्न फैसिलिटी और आधुनिक सुविधाओं वाले इस अस्पताल में मरीजों को एक ही छत के नीचे एक ही बेड पर पूरा इलाज मिलेगा। मरीजों को जांच से लेकर दवा के लिए इधर-उधर नहीं जाना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यशोदा मेडिसिटी ने बीते दिनों जिला एमएमजी अस्पताल के साथ गंभीर मरीजों के इलाज के लिए एमओयू साइन किया है। इसके तहत संस्थान कई स्तरों पर सरकारी अस्पताल के संसाधनों को बढ़ाते हुए प्रशिक्षण के जरिये मदद करेगा।

11:20 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम

यूपी गेट से एनएच-9 व सीआईएसएफ रोड से होते हुए रविवार सुबह 11:20 बजे राष्ट्रपति का काफिला यशोदा मेडिसिटी पहुंचा, जहां तय‌ समय पर कार्यक्रम शुरू हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सबसे पहले रिमोट से पर्दा हटाकर यशोदा मेडिसिटी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही यशोदा मेडिसिटी की सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद सभी अतिथि मंच पर पहुंचे। राष्ट्रपति के मंच पर आगमन के साथ बैंड की धुन पर राष्ट्रगान हुआ।

वंचित भी दे सकता है राष्ट्र के विकास में योगदान : राष्ट्रपति

यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य समेत सभी सुविधाओं का लाभ देश के हर वंचित को भी मिलना चाहिए, क्योंकि वंचित भी देश के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि यशोदा मेडिसिटी एक सराहनीय प्रयास है। इसी तरह स्वास्थ्य समेत बाकी सभी सेवाओं के लिए सरकार और सभी निजी एजेंसियों को एक साथ मिलकर प्रयास करने चाहिए, जो देश के विकास में अहम योगदान दे सकें।

यह निवेश और रोजगार का भी अवसर : योगी आदित्यनाथ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह अवसर सिर्फ एक अस्पताल के उद्घाटन का नहीं बल्कि निवेश और रोजगार का भी अवसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महंगे स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में दो एम्स और 14 मेडिकल कॉलेज के साथ कई सुपर स्पेशलिटी संस्थान खुले हैं, जिनसे स्वास्थ्य सेवाओं को नया रूप मिला है।

2047 का भारत शक्तिशाली और स्वस्थ होगा : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा बदलाव आया है। आयुष्मान भारत योजना के जरिये गरीब को पांच लाख रुपये के इलाज की गारंटी का कवच दिया गया है। जन औषधि केंद्र से रियायती दर पर दवाएं मिली हैं। साल 2014 में देश के एमबीबीएस की 50 हजार सीट थीं, अब 1.20 लाख से ज्यादा एमबीबीएस सीट हैं। नए एम्स खोले जा रहे हैं। 2047 का भारत शक्तिशाली और स्वस्थ होगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।