नोएडा एयरपोर्ट से एयर टैक्सी की तैयारी, 25 अक्टूबर से झीलों के शहर के लिए फ्लाइट

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। आने वाले समय में आपातकालीन एयर एंबुलेंस सेवा भी शुरू होगी। वहीं, इंडिगो एयरलाइंस 25 अक्टूबर से उदयपुर के लिए उड़ान शुरू करेगी।

नोएडा एयरपोर्ट से एयर टैक्सी सेवा की तैयारी।
नोएडा एयरपोर्ट से एयर टैक्सी सेवा की तैयारी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी है। साथ ही आने वाले समय से नोएडा एयरपोर्ट से दूसरे एयरपोर्ट के बीच यात्रा के साथ शहर में छोटी दूरी की यात्रा और आपातकालीन एयर एंबुलेंस सेवा भी शुरू होगी।, इसके लिए यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) व उबिफ्लाई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (द ईप्लेन कंपनी) के बीच एमओयू किया गया है।

उबिफ्लाई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (द ईप्लेन कंपनी) ने गुरुवार को नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट के साथ समझौता किया। यह कंपनी एयर टैक्सी के संचालन के लिए बुनियादी ढांचा और सुरक्षा नियम और संचालन व्यवस्था तैयार करेगी। कंपनी अपने ई200एक्स इलेक्ट्रिक विमान का इस्तेमाल करेगी। यह विमान हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उड़ान भरने और उतरने में सक्षम है।

एमओयू के तहत नोएडा एयरपोर्ट परिसर में परीक्षण के लिए जगह, एयर टैक्सी के उतरने-उड़ने के लिए वर्टिपोर्ट और चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे। इसके लिए नोएडा एयरपोर्ट स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) में आवश्यक बदलाव करेगा। साथ ही कंपनी विमान के परीक्षण और जरूरी मंजूरियां हासिल करने पर काम करेगी। इसके लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और अन्य संबंधित एजेंसियों से अनुमति ली जाएगी।

कंपनी के अनुसार पहले ड्रोन के जरिए परिचालन व्यवस्था का परीक्षण किया जाएगा और इसके बाद पायलट वाले ई-200एक्स विमान की उड़ानों की योजना है। हाल ही में ई200एक्स इलेक्ट्रिक विमान के पूर्ण आकार वाले पीटी-01 प्रोटोटाइप को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया था। फिलहाल इसके ग्राउंड टेस्ट चल रहे हैं। कंपनी के संस्थापक और निदेशक डॉ. सत्यनारायण चक्रवर्ती ने कहा कि इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी को जमीन पर उतारने के लिए ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर, नियामकीय ढांचे और परिचालन प्रक्रियाओं का समानांतर विकास भी जरूरी है।

उदयपुर के लिए उड़ान शुरू होगी

इंडिगो एयरलाइंस नोएडा एयरपोर्ट से उदयपुर के लिए उड़ानें शुरू करेगी। एयरलाइंस ने गुरुवार को बताया कि नोएडा से उदयपुर की उड़ान 25 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, एयरलाइंस ने नवी मुंबई से भी उदयपुर की 15 नवंबर से उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। दोनों जगह से दैनिक उड़ानें होंगी। एयरलाइंस बताया गया है कि झीलों के शहर उदयपुर में साल 2025 में 20 लाख घरेलू और 1.6 लाख विदेशी पर्यटक आए थे। नोएडा से उदयपुर की उड़ान दिन में 1.30 बजे और उदयपुर से नोएडा की शाम 6.20 बजे रवाना होगी।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsनोएडा एयरपोर्ट से एयर टैक्सी की तैयारी, 25 अक्टूबर से उदयपुर के लिए उड़ान