Hindi Newsएनसीआर NewsPreparations to build Japanese city in Yamuna Authority area similar to Neemrana YEIDA made this plan
ग्रेटर नोएडा में नीमराणा की तर्ज पर जापानी सिटी बसाने की तैयारी, यीडा का क्या पूरा प्लान

ग्रेटर नोएडा में नीमराणा की तर्ज पर जापानी सिटी बसाने की तैयारी, यीडा का क्या पूरा प्लान

संक्षेप:

ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में राजस्थान के नीमराणा स्थित जापानी औद्योगिक जोन की तर्ज पर जापानी सिटी विकसित होगी। इसके लिए 22 दिसंबर को यमुना प्राधिकरण की टीम नीमराणा का दौरा करेगी। इसके बाद इसकी योजना तैयार की जाएगी।

Dec 18, 2025 06:24 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

ग्रेटर नोएडा की यमुना सिटी में राजस्थान के नीमराणा स्थित जापानी औद्योगिक जोन की तर्ज पर जापानी सिटी विकसित होगी। इसके लिए 22 दिसंबर को यमुना प्राधिकरण (यीडा) की टीम नीमराणा का दौरा करेगी। इसके बाद इसकी योजना तैयार की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यमुना प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट के पास सेक्टर-5ए में जापानी सिटी प्रस्तावित है। यहां निवेश के तौर पर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां आएंगी। खास तौर पर एआई, सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी, सोलर इनर्जी, ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी निवेश होगा। इस प्रस्तावित सिटी में आधारभूत ढांचा सरकार विकसित करेगी। इन शहरों में उच्चस्तरीय सड़कें, बिजली, सुरक्षा के साथ-साथ नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

जापानी सिटी की कंपनियों में काम करने वाले लोगों को घर, स्कूल, अस्पतालों समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी है। साथ ही, जापानी सिटी को अब 500 एकड़ में विकसित करने की तैयारी है। इसे लेकर बुधवार को कंसल्टेंट कंपनी डिलाइट के साथ अधिकारियों ने वार्ता की, जिसमें 22 दिसंबर को नीमराणा के दौरे का निर्णय लिया गया।

सिंगापुर सिटी भी बसाने की तैयारी : यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सिंगापुर सिटी बसाने की तैयारी है। इसे भी 500 एकड़ में विकसित किया जाना है। अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर सिटी को सेक्टर-28 में बसाने की तैयारी है। यहां पर 250 एकड़ भूमि पहले से ही अधिग्रहीत है, शेष भूमि को लेकर भी कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकि, अभी इसके औपचारिक प्लान का कोई खाका नहीं खींचा गया है। जमीन की उपलब्धता पूरी होने के बाद इस परियोजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

नीमराणा विशेष औद्योगिक क्षेत्र

नीमराणा जापानी जोन राजस्थान के अलवर जिले में स्थित एक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। इसे विशेष रूप से जापानी कंपनियों के निवेश और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए विकसित किया गया है। यह भारत का पहला ऐसा विशेष औद्योगिक क्षेत्र है, जहां ऑटो सेक्टर और अन्य उच्च-तकनीकी उद्योगों में बड़ी संख्या में जापानी कंपनियों ने निवेश किया है। यह भारत-जापान आर्थिक संबंधों का महत्वपूर्ण केंद्र है।

आरके सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण, ''जापानी सिटी को विकसित करने के लिए नीमराणा जापानी औद्योगिक जोन का दौरा किया जाएगा। यह दौरा जापानी सिटी को विकसित करने के लिए पैटर्न समझने और योजना तैयार करने के लिए किया जाना है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।