Hindi Newsएनसीआर NewsPreparations for construction new bridge over Hawalia drain in Greater Noida benefit to many sectors and villages
ग्रेटर नोएडा में हवालिया नाले पर नया पुल बनाने की तैयारी तेज; कई सेक्टरों और गांवों तक होगा फायदा

ग्रेटर नोएडा में हवालिया नाले पर नया पुल बनाने की तैयारी तेज; कई सेक्टरों और गांवों तक होगा फायदा

संक्षेप:

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पानी से भरे गड्डे में डूबने से मौत होने के बाद ग्रेटर नोएडा के हवालिया नाला पर पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर परियोजना से जुड़ी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है।

Jan 24, 2026 06:43 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share Share
Follow Us on

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की पानी से भरे गड्डे में डूबने से मौत होने के बाद ग्रेटर नोएडा के हवालिया नाला पर पुराने पुल के स्थान पर नया पुल बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर परियोजना से जुड़ी प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है,ताकि इस पर जल्द काम शुरू हो सके।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूरजपुर - कासना रोड पर स्थित पी-3 गोलचक्कर से सेक्टर ओमेगा-1, पी- 3, चाई-फाई, फाई-3, बिल्डर्स एरिया, यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस मार्ग और आसपास के गांवों में जाने के लिए हवालिया नाला पर आरसीसी पुल का निर्माण किया गया है। नए पुल का निर्माण सिंचाई विभाग करेगा, जबकि खर्च प्राधिकरण उठाएगा। अधिकारी के मुताबिक सिंचाई विभाग के बजट को सीईओ से स्वीकृति लेकर सिंचाई विभाग को भेजा जा चुका है। विभाग अपने मुख्यालय से स्वीकृति लेकर और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर पुल का काम शुरू कराने के लिए टेंडर जारी करेगा। इस पर लगभग 7 करोड़ रुपये का खर्च आएगा, जो प्राधिकरण देगा। एक साल में काम पूरा कराने का लक्ष्य रहेगा। इसके बनने से लाखों लोगों को फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:ग्रेनो के सूरजपुर में बनेगा नमो भारत ट्रेन जंक्शन, 72 KM रूट पर होंगे 22 स्टेशन
हवालिया पुल

योजना के मुताबिक, पाइप पुल के स्थान पर आरसीसी पुल का निर्माण किया जाएगा। इसकी लंबाई 25 मीटर और चौड़ाई 10.5 मीटर यानी तीन लेन होगी। हालांकि, भविष्य में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए इसकी चौड़ाई बढ़ाई भी जा सकती है।

पी-3 गोलचक्कर से सेक्टर ओमेगा-1 की तरफ जाने वाले मार्ग पर बने पुल के बराबर ऊंचा किया जाएगा। इससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा। हवालिया नाला सिंचाई विभाग के अंतर्गत आता है,ऐसे में कोई भी काम करने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेनी होती है।

ये भी पढ़ें:नोएडा में 263 KM सड़कें होंगी चौड़ी, विकास कार्यों पर खर्च होंगे 1000 करोड़ रुपए

सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत रेलिंग लगाई गई

नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के बाद सुरक्षा की दृष्टि से पुराने पुल के दोनों तरफ मजबूत रेलिंग लगा दी गई है। मौजूदा पुल एक लेन का होने की वजह से इस मार्ग पर जाम लग जाता है।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, ''हवालिया नाला पर पी-3 के पास एक हिस्से में बने पाइप पुल के स्थान पर नया पुल बनाया जाएगा। इसकी स्वीकृति दी गई है। परियोजना में तेजी लाने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया है। इससे आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।''

ये भी पढ़ें:ग्रेनो टू लालकुआंं तक सफर बनेगा सुहाना, GT रोड को जोड़ने वाली सड़क होगी चौड़ी
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।