Hindi Newsएनसीआर Newsprashant tamang passed away due to stroke delhi police we wait post mortem report
हमको पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; अभिनेता प्रशांत तमांग की मौत पर दिल्ली पुलिस

हमको पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार; अभिनेता प्रशांत तमांग की मौत पर दिल्ली पुलिस

संक्षेप:

इंडियन आइडल सीजन थ्री के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तमांग की पत्नी उन्हें इलाज के लिए माता चानन देवी हॉस्पिटल ले गईं थीं। 

Jan 12, 2026 12:51 am ISTKrishna Bihari Singh एएनआई, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंडियन आइडल सीजन थ्री के विजेता और अभिनेता प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया। दिल्ली स्थित आवास पर तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें स्ट्रोक आया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने के बाद प्रशांत तमांग की पत्नी उन्हें इलाज के लिए माता चानन देवी हॉस्पिटल ले गईं जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हम प्रशांत तमांग की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसके बाद ही कुछ कह सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने जुटाए साक्ष्य

दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिमन्यु पोसवाल ने कहा कि पुलिस को 3.10 बजे माता चानन देवी हॉस्पिटल से एक एमएलसी मिली। हमें जानकारी मिली कि रघु नगर के रहने वाले प्रशांत तमांग को हॉस्पिटल में मृत घोषित कर दिया गया है। एक इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर वहां गए और एमएलसी ली। क्राइम टीम और एफएसएल टीम मृतक के घर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार, पत्नी का लिया बयान

डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए डीडीयू हॉस्पिटल भेजा गया है ताकि मौत की वजह पता चल सके। उनकी पत्नी और बेटी उनके साथ रहती थीं। उनकी पत्नी ही उनको अस्पताल लेकर पहुंची थीं। उनका बयान और दूसरी बातें रिकॉर्ड कर ली गई हैं। जब तक फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ भी संदिग्ध बताना मुश्किल होगा।

राजेश घाटानी फेसबुक पर दी सूचना

इंडियन आइडल- 3 के विजेता और 'पाताल लोक 2' में नजर आए प्रशांत तमांग की मौत की खबर सबसे पहले उनके एक अन्य मित्र राजेश घाटानी ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। घाटानी ने फेसबुक पर लिखा- बेहद दुखद खबर लिखते हुए मेरा दिल भारी हो रहा है! ईश्वर करे आप बैकुंठ में रहें! प्रशांत भाई को मेरी श्रद्धांजलि।

ममता बनर्जी ने जताया शोक

वहीं अभिनेता प्रशांत तमांग के निधन पर दिग्गज हस्तियों ने शोक प्रकट किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए प्रशांत तमांग के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि मशहूर गायक और कलाकार प्रशांत तमांग के अचानक निधन से दुखी हूं। वह बंगाल के लोगों के लिए बहुत खास थे।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में चली शीतलहर, 2 दिन ऑरेंज अलर्ट; पालम में टूटा 13 साल का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:राजस्थान के पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने छोड़ी भाजपा, सरकार पर निशाना
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में लाइव कर किसान आत्महत्या की घटना ने पकड़ा तूल, अब मजिस्ट्रेटी जांच

सलमान की इस फिल्म में दिखेंगे तमांग

अभिनेता प्रशांत तमांग का जन्म चार जनवरी 1983 को दार्जिलिंग में एक गोरखा परिवार में हुआ था। उनके पिता पश्चिम बंगाल पुलिस में सर्विस करते थे। उनके पिता का सेवा के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद प्रशात तमांग ने पिता का पद संभालने के लिए स्कूल छोड़ दिया था। दोस्तों से प्रोत्साहन मिलने के बाद उन्होंने 2007 में रियलिटी सिंगिंग शो ‘इंडियन आइडल’ के लिए ऑडिशन दिया था। अभिनेता प्रशांत तमांग अब सलमान खान की आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में पर्दे पर दिखायी देंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।