केजरीवाल की पार्टी खत्म हो जाएगी; AAP के ही पुराने साथी की 'भविष्यवाणी', राघव चड्ढा वाली बगावत पर भी बोले

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे प्रशांत भूषण ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल की पार्टी का अच्छा राजनीतिक भविष्य नहीं देख रहे हैं और यह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। बगावत को लेकर कहा कि पैसे लेकर टिकट देने पर यही होगा।

 Raghav Chadha, Sandeep Pathak

आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी का भविष्य अच्छा नहीं है और यह दल धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों की ओर से की गई बगावत से जुड़े सवाल के जवाब में 'आप' के संस्थापक सदस्य रहे भूषण ने यह टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने पैसे लेकर राज्यसभा के टिकट बांटे थे और भाजपा ने उन सांसदों की कमजोर नब्ज को पकड़ लिया था।

प्रशांत भूषण ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के साथ अपने जुड़ाव और 'आप' से हुए अलगाव को भी याद किया। उन्होंने बताया कि किस तरह अरविंद केजरीवाल ने पार्टियों की नीतियों को खत्म कर दिया और अपने ही नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें दरकिनार कर दिया गया। भूषण ने यह भी आरोप लगाया कि टिकट बंटवारे में भी गड़बड़ी होने लगी और इसी वजह से उनका झगड़ा हुआ था।

भूषण ने कहा, 'आम आदमी पार्टी में आम वॉलंटियर्स का एक मंच बना तो उन्हें लगा कि बगावत हो रही है। अरविंद ने एक घटना साजिश की और उसके नेता को बदनाम करने के लिए उसके नाम से मैसेज चलवा दिया कि हमें भाजपा जॉइन कर लेनी चाहिए। फिर उसने कहा कि यह गद्दार हो गया और उसे सस्पेंड कर दिया। मैंने अरविंद केजरीावल से कहा कि इसकी जांच करा लो तो उन्होंने कहा कि हम क्यों जांच करवाएं। हमने किसी पुलिस से संपर्क करके जांच करवाई तो पता चला कि अरविंद केजरीवाल के ही आदमी ने मैसेज भेजा था। पार्टी में पारदर्शिता खत्म कर दी, आंतरिक लोकपाल हटा दिया। सारे आदर्श खत्म कर दिए और बी क्लास पॉलिटिकल पार्टी बना दी। हमारा झगड़ा मुख्यतौर पर कैंडिडेट लिस्ट पर हुआ था। मैंने एक दो उम्मीदवारों को छोड़कर किसी के लिए प्रचार नहीं किया।'

पैसे लेकर टिकट देंगे तो यह सब होगा: प्रशांत भूषण

भूषण से राघव चड्ढा की अगुआई में हुई बगावत का जिक्र करते हुए आम आदमी पार्टी के भविष्य को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे यह खत्म हो जाएगी। उन्होंने पैसे लेकर राज्यसभा टिकट बेचने का आरोप भी जड़ा। प्रशांत भूषण ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘आमतौर पर मुझे नहीं लगता कि आम आदमी पार्टी का कोई लंबा चौड़ा पॉलिटिकल फ्यूचर है। क्योंकि जब आप इस तरह की चीजें करेंगे जो आपने राज्यसभा के टिकट बेच दिए, ऐसे लोगों को टिकट दे दिए जिन्हें ब्लैकमेल किया जा सकता है।’

उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा ने क्या किया, जो राज्यसभा के सांसद बगावत कर गए और कह रहे हैं कि अलग हो गए या विलय कर लिया भाजपा से, वो सारे ब्लैकमेल के आधार पर गए। भाजपा ने उनकी कमजोर नब्ज पकड़ ली। इसने यह बेईमान की, इसने ये बेईमान करी है। इस पर हम ईडी का ये जोर लगा सकते हैं। आप यदि ऐसे लोगों को राज्यसभा में ला रहे हैं जिनकी कमजोर नब्ज है, जिन्होंने कोई बेईमानी की है और आप पैसा लेकर राज्यसभा टिकट दे रहे हैं तो स्वभाविक रूप से यह सब होगा। मुझे नहीं लगता कि लंबे समय तक ये आम आदमी पार्टी ज्यादा चल पाएगी। धीरे-धीरे वॉइंड-अप (बोरिया बिस्तर बंध जाएगा) हो जाएगा।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकेजरीवाल की पार्टी खत्म हो जाएगी; AAP के ही पुराने साथी की ‘भविष्यवाणी’