दिल्ली में PG हादसा मामले में फरार आरोपी की तलाश तेज, दबोचने के लिए पुलिस अपना रही अब यह तरीका

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

हादसे को लेकर गिरफ्तार ठेकेदार ने बताया था कि घटना वाले दिन ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के लिए जगह बनाने के लिए वहां बनी एक दीवार को हटाया गया था, जिसके बाद बाकी दीवारें इमारत का वजन नहीं झेल सकीं थीं और बिल्डिंग गिर गई थी।

Police probe call details, chat records as search on for absconding accused
दिल्ली में इमारत गिरने का मामला: फरार आरोपी की तलाश जारी, अब तकनीक की मदद ले रही पुलिस (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI09_06_2026_000275A)

दिल्ली के शांति निकेतन में पीजी की पांच मंजिला इमारत गिरने के मामले में पुलिस अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक अन्य आरोपी शुभम त्यागी अबतक फरार है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके बाद अब पुलिस उसे दबोचने के लिए तकनीक का सहारा ले रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुरुवार को पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारी आरोपियों के कॉल रिकॉर्ड और ऑनलाइन चैट हिस्ट्री की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के तुरंत बाद क्या हुआ था और उन्होंने किन-किन लोगों से संपर्क किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि त्यागी तक पहुंचने के लिए हमने उसके पार्टनर और गिरफ्तर में आ चुके सह-आरोपी सुधांशु लोवनीश का मोबाइल फोन जब्त करते हुए फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि त्यागी और लोवनीश ने मिलकर गिर चुकी इमारत की चार मंजिलों को किराए पर लिया था और ये वहां पर 'हॉस्टल डेज' नाम से PG चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने अगस्त 2025 में यह इमारत किराए पर ली थी और इसके बदले में वे 1.05 लाख रुपए प्रति माह किराए का भुगतान भी कर रहे थे।

लोवनीश का कॉल रिकॉर्ड छान रही पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस यह पता लगा रही है कि बिल्डिंग गिरने के बाद लोवनीश ने सबसे पहले किसे फोन किया, उसने घटना के बारे में क्या बात की, और उसकी बातचीत और चैट रिकॉर्ड के साथ-साथ डिवाइस में मौजूद अन्य डेटा की भी जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि त्यागी फरार है और उसे खोजने और गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और कई अन्य जगहों पर टीमें भेजी गई हैं।

पीजी हादसे में गई थी सात जानें, जिनमें पांच छात्र

बता दें कि रविवार दोपहर को दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला पीजी की इमारत गिरने के बाद इस हादसे में कुल सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। मृतकों में पांच छात्र और दो मजदूर शामिल थे।

ठेकेदार ने कहा- दीवार तोड़ने की वजह से हुआ हादसा

हादसे को लेकर गिरफ्तार ठेकेदार ने बताया कि घटना वाले दिन ग्राउंड फ्लोर पर दुकान के लिए जगह बनाने के लिए वहां बनी एक दीवार को हटाया गया था, जिसके बाद बाकी दीवारें इमारत का वजन नहीं झेल सकीं और बिल्डिंग गिर गई। ठेकेदार ने बताया कि कमर्शियल मकसद से ग्राउंड फ्लोर पर मरम्मत और विस्तार का काम भी चल रहा था।

3 ट्रक मलबा डालकर बेसमेंट को भर दिया गया था

इसके अलावा बताया जा रहा है कि कई दिनों की बारिश के बाद बेसमेंट में जमा हुए कचरे और पानी को हटाने के बाद उसे मलबा डालकर भर दिया गया था। इस दौरान वहां भी 8 से 10 दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। खबरों के मुताबिक, बेसमेंट को ग्राउंड फ्लोर के बराबर लाने के लिए उसमें तीन ट्रक मलबा डाला गया था।

मामले में अबतक इन 5 लोगों को दबोच चुकी पुलिस

पुलिस ने इस घटना को लेकर पीजी इमारत के मालिक के बेटे महेश गुप्ता, लेबर कॉन्ट्रैक्टर सानोज कुमार और पेइंग-गेस्ट (PG) चलाने वाले सुधांशु लोवनीश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बिल्डिंग के मालिक हरिराम गुप्ता (81) और उनकी पत्नी उर्मिला (75) भी न्यायिक हिरासत में हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsPG हादसा मामले में फरार आरोपी की तलाश तेज, दबोचने के लिए पुलिस अपना रही यह तरीका