पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल वाली अपील का दिल्ली पुलिस पर भी असर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट

Gaurav Kala रमेश त्रिपाठी, नई दिल्ली, हिन्दुस्तान
share

पीएम मोदी ने देशवासियों से वर्क फ्रॉम होम और ईंधन की कम खपत करने की अपील की थी। इसका असर अब दिल्ली पुलिस पर भी दिख रहा है। दिल्ली पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में होने वाली ज्यादातर बैठकों को ऑनलाइन मोड पर कर दिया गया है।

पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल वाली अपील का दिल्ली पुलिस पर भी असर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट

पश्चिम एशिया संकट के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों और सरकारी विभागों से ईंधन बचाने की विशेष अपील करने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी अपने आंतरिक कामकाज के तौर-तरीकों में व्यापक बदलाव किए हैं। जय सिंह रोड में स्थित दिल्ली पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) में होने वाली ज्यादातर बैठकों को ऑनलाइन मोड पर कर दिया गया है। दूर-दराज के जिला प्रमुख और दिल्ली पुलिस की अन्य यूनिट के प्रमुखों की बैठक अब वर्चुअल मोड पर हो रही है। पहले इसी बैठक के लिए कई किलोमीटर तक का सफर तय करके मुख्यालय आना पड़ता था। दिल्ली पुलिस की इस पहल से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर ईंधन की सीधी बचत होने की उम्मीद है।

समय और मैनपावर की बचत

दिल्ली पुलिस के वर्चुअल मोड पर आने से केवल गाड़ी का ईंधन ही नहीं, बल्कि बड़े अधिकारियों के साथ चलने वाले एस्कॉर्ट वाहनों, चालकों और सुरक्षाकर्मियों का समय भी बच रहा है। दैनिक लॉ एंड ऑर्डर समीक्षा, क्राइम मीटिंग्स और अंतर-विभागीय समन्वय बैठकें अब पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दी गई हैं। केवल अत्यंत संवेदनशील या गोपनीय मामलों में ही व्यक्तिगत उपस्थिति की जरूरत रखी गई है। इससे वाहनों की आवाजाही कम हो गई है और ज्यादातर काम ऑनलाइन मोड पर शिफ्ट हो गया है।

अन्य स्तरों पर की जा रही ईंधन बचत

वर्चुअल बैठकों के अलावा दिल्ली पुलिस अपने संसाधनों को युक्ति संगत बनाने और ईंधन फूंकने वाली आदतों को बदलने के लिए निम्नलिखित स्तरों पर काम कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप दिल्ली पुलिस ने भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों और शहर में वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुरक्षा काफिले में शामिल होने वाली गाड़ियों की संख्या को सीमित कर दिया है। वहीं पीसीआर वैन और थाना स्तर के गश्ती वाहनों (जिप्सी और मोटरसाइकिलों) को भी सिर्फ जरूरी जगहों पर गश्त करने और संवेदनशील हॉटस्पॉट पर वाहनों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिसकर्मियों को यह स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि इन वाहनों का इस्तेमाल किसी भी तरह के अपने निजी काम में नहीं होना चाहिए।

पेट्रोलिंग में भी इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और 'ई-पॉड' से भीड़भाड़ वाले इलाकों में पेट्रोलिंग करने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान ही इन वाहनों के इस्तेमाल की शुरूआत कर दी थी। अब इंधन बचत को देखते हुए खास तौर पर मध्य दिल्ली, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के आसपास गश्त के लिए इस तरह के आधुनिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और 'ई-पॉड' (तीन पहियों वाले इलेक्ट्रिक वाहन) का उपयोग कर रही है। खासबात यह है कि ये इलेक्ट्रिक स्कूटर अत्याधुनिक सायरन, लाउडस्पीकर, पीए सिस्टम (पब्लिक एड्रेस सिस्टम) और जीपीएस ट्रैकिंग से लैस हैं। हो सकता है कि भविष्य में इनकी संख्या को और बढ़ाया जाए और गश्त में ज्यादातर ऐसे वाहनों का इस्तेमाल किया जाए। हालांकि इसपर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता के भी बड़े ऐलान

ईंधन की कम खपत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता अपील के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंत्रियों, विधायकों और अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सरकारी वाहनों की संख्या सीमित करने की घोषणा की है। सीएम गुप्ता ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के मद्देनजर देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत करने तथा ऊर्जा संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। इसे आत्मसात करते हुए विभागीय कामकाज हेतु वाहनों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया है।''

उन्होंने कहा, ''मैं और मेरे सभी कैबिनेट सहयोगी, भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक, जनप्रतिनिधि, दिल्ली सरकार के अधिकारी एवं सभी विभाग भी आवश्यकता के अनुरूप न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे तथा कारपूल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देंगे।''

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।