दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से वैष्णोदेवी जाना होगा आसान, 14 नहीं 6 घंटे में ही होगा सफर

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे देश को समर्पित करेंगे। इस एक्सप्रेसवे की वजह से दिल्ली से कटरा जाने में लगने वाले समय आधे से भी कम हो जाएगा। अभी यह दूरी तय करने में 14 घंटे लगते हैं।

Delhi katra expressway news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे देश को समर्पित करेंगे। इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत के बाद दिल्ली से कटरा पहुंचने में मात्र 6 घंटे लगेंगे। इससे पहले दिल्ली से कटरा पहुंचने में 14 घंटे लगते थे। इस तरह इस एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद कुल 8 घंटों की बचत होगी। इस एक्सप्रेसवे से ना सिर्फ कटरा जाने वालों को बल्कि पंजाब के कई शहरों के लिए दिल्ली से लगने वाले समय में कमी आएगी। एक्सप्रेसवे से जाने पर दिल्ली और अमृतसर की दूरी 8 घंटे से घटकर 4 घंटे हो जाएगी।

पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद में अपनी यात्रा के दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के 157.92 किलोमीटर लंब फोरलेन पैकेज को देश को समर्पित करेंगे। इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को 9,680 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसके बाद पीएम मोदी पंजाब के जलंधर में एक्सप्रेसवे के 30.9 क्लीमोटर लंबे पैकेज 6 का उद्घाटन करेंगे।

क्या-क्या होगा फायदा

दिल्ली से कटरा तक इस एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 667 किलोमीटर है। इस कॉरिडोर के बनने के बाद नेशनल हाईवे पर भीड़ कम हो जाएगी। इससे माता वैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ ही इसके किनारों पर औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही अब दिल्ली से अमृतसर महज 4 घंटों में और दिल्ली से कटरा महज 6 घंटों में पहुंचा जा सकेगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे, जहां जींद रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी जींद के एकलब्य स्टेडियम में 14,700 करोड़ रुपए की अलग-अलग विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें देश को समर्पित करेंगे।

क्या होती है हाईड्रोजन ट्रेन

स्वदेशी तकनीक से विकसित हुई हाईड्रोजन ट्रेन हाईड्रोजन फ्यूल सेल से चलती है। इससे बिजली पैदा होती है और धुएं की जगह मात्र जलवाष्प बाहर निकलता है। इस वजह से कार्बन उत्सर्जन शून्य हो जाता है।मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में 10 कोच और 3200 हॉर्सपावर का इंजल लगा हुआ है। इस तरह अब हाईड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन चलाने वाले देशों में भारत का नाम भी शामिल हो गया है। इससे पर्यावरण को क्षति नहीं पहुंचेगी।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री भिवानी में पंडित नेकी राम शर्मा सरकारी मेडिकल कॉलेज, नारनौल में महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज और राव तुला राम अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वह कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे, जो आधुनिक तकनीक के जरिए सिख गुरुओं के इतिहास और विरासत को दिखाएगा।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।