Hindi Newsएनसीआर Newsplans for luxury seats in metro and single national mobility card for metro and buses
मेट्रो में लग्जरी सीटों का प्लान; मेट्रो-बस के लिए बनेगा एक ही नेशनल मोबिलिटी कार्ड

मेट्रो में लग्जरी सीटों का प्लान; मेट्रो-बस के लिए बनेगा एक ही नेशनल मोबिलिटी कार्ड

संक्षेप: केंद्रीय आवासन, शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शहरों में मेट्रो नेटवर्क को लेकर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि मेट्रो में लग्जरी सीटों को लेकर प्लान बनाया जा रहा है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

Sun, 9 Nov 2025 10:20 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

केंद्रीय आवासन, शहरी एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शहरों में मेट्रो नेटवर्क को बड़ा बयान दिया है। रविवार को गुरुग्राम में आयोजित 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया सम्मेलन एवं प्रदर्शनी के समापन समारोह में मनोहर लाल ने कहा कि मेट्रो में लग्जरी सीटों को लेकर प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेट्रो, बस के लिए एक ही नेशनल मोबिलिटी कार्ड बनेगा। उन्होंने सम्मेलन में देश भर से पहुंचे प्रतिनिधिगण को विश्वास दिलाया कि 18वें अर्बन मोबिलिटी इंडिया कांफ्रेंस में रखे गए विचारों व सुझावों को वे अपनी मंत्रालय स्तर पर लागू करने की जिम्मेदारी लेते हैं ताकि इस कांफ्रेंस का उद्देश्य सार्थक हो सके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किया जा रहा मेट्रो सेवा का विस्तार

मनोहर लाल ने आगे कहा कि भीड़भाड़ वाले शहरों में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मेट्रो सेवा का विस्तार किया जा रहा है। अब मेट्रो के लाइसेंस के साथ लास्ट लाइन कनेक्टिविटी का लाइसेंस अलग से लेने की जरूरत नहीं रहेगी, मेट्रो सेवा के लाइसेंस में ही उक्त लाइसेंस प्रक्रिया को शामिल किया जाएगा। उन्होंने लास्ट माइल कनेक्टिविटी के महत्व पर जोर दिया, खासकर व्यस्त शहरों में ताकि लोग आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

नई तकनीकों को अपनाना जरूरी

मनोहर लाल ने ई-वाहनों की संख्या बढ़ाने और इससे जुड़ी चुनौतियों जैसे चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत में बिजली की कमी नहीं है, बल्कि सरप्लस है, इसलिए चार्जिंग स्टेशन के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध होगी। उन्होंने सुपरचार्जर जैसी नई तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया, जो कम समय में वाहनों को चार्ज कर सकें।

मेट्रो, बस के लिए एक नेशनल मोबिलिटी कार्ड

उन्होंने कहा कि मेट्रो, बस के लिए एक ही नेशनल मोबिलिटी कार्ड बनेगा। साल 2047 तक भारत की शहरी आबादी में बढ़ोत्तरी होगी तो उसके लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से इनोवेशन पद्धति के साथ काम करना है। उन्होंने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड और क्यू.आर. कोड के उपयोग को बढ़ावा देने की बात कही, ताकि भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाया जा सके।

पार्किंग की समस्या पर ध्यान देना जरूरी

मनोहर लाल ने दिल्ली जैसे बड़े शहरों में पार्किंग की समस्या का भी जिक्र किया और कहा कि इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने सम्मेलन में अगले वर्ष की कॉन्फ्रैंस के लिए भी कुछ सुझाव दिए, जिसमें नए विषयों को शामिल करना और डिजिटल एक्सेसिबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करना शामिल है।

रिपोर्ट- मोनी देवी

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।