काम की बात: DTC ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए 8 नए सेंटर बनाए, देखें सभी 58 सेंटरों की पूरी लिस्ट

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Pink Saheli Smart Card : डीटीसी ने महिला को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने के लिए बनाए जा रहे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के सेंटर्स की संख्या बढ़ा दी है। अब ये स्मार्ट कार्ड 50 के बजाय 58 केंद्रों पर बनवा सकते हैं।

DTC ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए 8 नए सेंटर बनाए, देखें सभी 58 सेंटरों की पूरी लिस्ट

Pink Saheli Smart Card : दिल्ली में महिला यात्रियों को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देने के लिए फ्री में जारी किए जा रहे पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अब 50 के बजाय 58 केंद्रों पर बनवा सकते हैं। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में भी इन स्मार्ट कार्ड को बनाने के लिए 8 और नए केंद्रों की शुरुआत कर दी है। इसस केंद्रों की संख्या बढ़ने के साथ ही प्रतिदिन जारी होने वाले पिंक स्मार्ट कार्ड की संख्या भी 10 हजार से बढ़कर करीब 13 हजार पहुंच गई है।

दिल्ली में पिंक स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए सरकार ने डीटीसी के 22 पास अनुभाग केंद्रों के साथ-साथ सभी जिलों के एडीएम और एसडीएम कार्यालय परिसर में भी केंद्र बनाए थे। शुरुआती दौर में ही कार्ड बनवाने वाली महिलाओं की संख्या ज्यादा और केंद्र महज 50 होने की वजह से लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।

केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 62 तक की जा सकती है

इसको लेकर महिला यात्रियों ने परेशानियों को लेकर सरकार से केंद्र बढ़ाए जाने और कार्ड जारी करने की प्रक्रिया सरल किए जाने की मांग की थी। इसके बाद इस व्यवस्था की समीक्षा की गई। दिल्ली सरकार के निर्देशों पर डीटीसी ने अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्रों में 8 केंद्र बढ़ा दिए हैं। डीटीसी के उप मुख्य महाप्रबंधक ने बताया कि जल्द ही केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 62 तक की जा सकती है।

ये केंद्र बढ़ाए गए

● कैंप ऑफिस, मेन तुकमीरपुर रोड इलेक्शन ऑफिस

● प्रिंसेज पार्क, महात्मा ज्योतिबा राव फुले मार्ग, विधानसभा संख्या-40

● राजौरी गार्डन 80 फुटा रोड, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कार्यालय

● कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह का कैंप कार्यालय, नांगलोई

● कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, एमएलए ऑफिस जनकपुरी

● कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज कार्यालय, बवाना

● बालिका-बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शालीमार गांव चौक

● घुम्मन हेड़ा डीटीसी डिपो, नजफगढ़

पहले इन सेंटरों पर ही बन रहे थे पिंक कार्ड

1. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट

2. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

3. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट

4. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

5. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

6. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ डिस्ट्रिक्ट

7. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

8. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस वेस्ट डिस्ट्रिक्ट

9. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट

10. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस पुरानी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट

11. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट

12. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट

13. SDM दिल्ली कैंट का ऑफिस

14. SDM ऑफिस, आदर्श नगर

15. SDM ऑफिस, यमुना विहार

16. SDM ऑफिस, किरारी/नांगलोई जाट

17. SDM ऑफिस, महरौली

18. SDM ऑफिस, द्वारका

19. SDM ऑफिस, बदरपुर

20. SDM ऑफिस, बवाना

21. बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो

22. DTC बुराड़ी डिपो

23. DTC उत्तम नगर पास सेक्शन

24.DTC नेहरू प्लेस पास सेक्शन

25.DTC शादीपुर पास सेक्शन

26. DTC सिंधिया हाउस पास सेक्शन

27.DTC कश्मीरी गेट पास सेक्शन

28.DTC डिचोनकलां पास सेक्शन

29.DTC नंद नगरी पास सेक्शन

30.DTC वजीरपुर पास सेक्शन

31.DTC पीरा गढ़ी पास सेक्शन

32.DTC द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन

33.DTC सरोजिनी नगर पास सेक्शन

34.DTC हरि नगर-1 पास सेक्शन

35.DTC मंगोल पुरी पास सेक्शन

36.DTC पंजाबी बाग पास सेक्शन

37.DTC लाजपत नगर पास सेक्शन

38.DTC आजादपुर पास सेक्शन

39. DTC सुल्तानपुरी पास सेक्शन

40. DTC दिल्ली गेट पास सेक्शन

41.DTC रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन

42.DTC करावल नगर टर्मिनल

43.DTC हौज खास पास सेक्शन

44.DTC शहादरा पास सेक्शन

45.DTC कंझावला पास सेक्शन

46.DTC साउथ कैंपस पास सेक्शन

47.DTC जामिया पास सेक्शन

48.DTC सीमापुरी पास सेक्शन

49.DTC नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन

50.DTC JNU पास सेक्शन

ऑनलाइन आवेदन करें

डीटीसी के अधिकारी ने बताया कि पिंक स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए अब क्यूआर कोड जारी कर दिया गया है। कोई भी पात्र महिला अपने मोबाइल से इसे स्कैन करके ऑनलाइन डिटेल भर सकती है। इससे महिला को काउंटर की लाइन में नहीं पड़ेगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।