काम की बात: दिल्ली में मुफ्त बस सफर यात्रा: कहां-कहां बन रहा पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड; पूरी लिस्ट
दिल्ली में एक अगस्त से सिर्फ उन महिलाओं को मुफ्त बस सफर यात्रा का लाभ मिलेगा जिनके पास पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होगा। स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली में 50 केंद्र बनाए गए हैं।

दिल्ली में महिलाओं को मिलने वाली मुफ्त बस यात्रा की सुविधा पर एक अगस्त से बड़ी शर्त लागू होने जा रही है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की ओर से लॉन्च किए गए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' को एक अगस्त से अनिवार्य किया जा रहा है। दिल्ली में अभी तक 15 लाख महिलाओं ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा लिया है, शेष के लिए अब बेहद कम समय बचा है। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने अपनी बसों में एक विशेष अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत महिला यात्रियों को जल्द से जल्द यह स्मार्ट कार्ड बनवाने की सलाह दी जा रही है।
डीटीसी की ओर से पूरी दिल्ली में 50 सेंटर्स बनाए गए हैं जहां महिलाएं जाकर हाथोंहाथ यह कार्ड हासिल कर सकती हैं। दिल्ली की निवासी महिलाएं आधार कार्ड और फोन नंबर के जरिए इस कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। पिंक सहेली कार्ड पूरी तरह मुफ्त है और इसके लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए जहां बस में मुफ्त बस सफर की सुविधा का लाभ लिया जा सकता है तो इसे रिचार्ज कराकर मेट्रो में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको 50 सेंटर्स की लिस्ट बता रहे हैं, आपके घर के जो नजदीक हो वहां जाकर कार्ड हासिल कर सकती हैं।
50 सेंटर्स की पूरी लिस्ट
1. उपायुक्त कार्यालय (Deputy Commissioner Office), सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट
2. उपायुक्त कार्यालय, ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
3. उपायुक्त कार्यालय, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट
4. उपायुक्त कार्यालय, नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
5. उपायुक्त कार्यालय, नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
6. उपायुक्त कार्यालय, साउथ डिस्ट्रिक्ट
7. उपायुक्त कार्यालय, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
8. उपायुक्त कार्यालय, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
9. उपायुक्त कार्यालय, साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
10. उपायुक्त कार्यालय, ओल्ड दिल्ली डिस्ट्रिक्ट
11. उपायुक्त कार्यालय, सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट
12. उपायुक्त कार्यालय, आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट
13. एसडीएम कार्यालय (Office of the SDM), दिल्ली कैंट
14. एसडीएम कार्यालय, आदर्श नगर
15. एसडीएम कार्यालय, यमुना विहार
16. एसडीएम कार्यालय, किराड़ी और नांगलोई जाट
17. एसडीएम कार्यालय, महरौली
18. एसडीएम कार्यालय, द्वारका
19. एसडीएम कार्यालय, बदरपुर
20. एसडीएम कार्यालय, बवाना
21. दिल्ली परिवहन निगम (DTC), बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो
22. डीटीसी बुराड़ी डिपो, ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के पास (बुराड़ी)
23. डीटीसी उत्तम नगर पास सेक्शन
24. डीटीसी नेहरू प्लेस पास सेक्शन
25. डीटीसी शादीपुर पास सेक्शन
26. डीटीसी सिंधिया हाउस पास सेक्शन
27. डीटीसी कश्मीरी गेट पास सेक्शन
28. डीटीसी दिचॉंव कलां (Dichonkalan) पास सेक्शन
29. डीटीसी नंद नगरी पास सेक्शन
30. डीटीसी वजीरपुर पास सेक्शन
31. डीटीसी पीरागढ़ी पास सेक्शन
32. डीटीसी द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन
33. डीटीसी सरोजिनी नगर पास सेक्शन
34. डीटीसी हरि नगर-1 पास सेक्शन
35. डीटीसी मंगोलपुरी पास सेक्शन
36. डीटीसी पंजाबी बाग पास सेक्शन
37. डीटीसी लाजपत नगर पास सेक्शन
38. डीटीसी आजादपुर पास सेक्शन
39. डीटीसी सुल्तानपुरी पास सेक्शन
40. डीटीसी दिल्ली गेट पास सेक्शन
41. डीटीसी रोहिणी सेक-22 पास सेक्शन
42. डीटीसी करावल नगर टर्मिनल
43. डीटीसी हौज खास पास सेक्शन
44. डीटीसी शाहदरा पास सेक्शन
45. डीटीसी कंझावला पास सेक्शन
46. डीटीसी साउथ कैंपस पास सेक्शन
47. डीटीसी जामिया पास सेक्शन
48. डीटीसी सीमापुरी पास सेक्शन
49. डीटीसी नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन
50. डीटीसी जेएनयू (JNU) पास सेक्शन
लेखक के बारे में
Sudhir Jhaसुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)
सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
15 सालों का अनुभव
सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।
विश्वसनीय खबरों का लेखन
सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।
शिक्षा और सम्मान
सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।
विशेषज्ञता
राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप


