काम की बात: दिल्ली में 15 दिन और बढ़ी पिंक टिकट की मियाद, 1 सितंबर से मुफ्त यात्रा के लिए जरूरी होगा Pink Saheli Card
Pink Saheli Card : दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में महिला यात्रियों के लिए गुलाबी टिकट सुविधा को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। 1 सितंबर से वही महिलाएं मुफ्त यात्रा कर सकेंगी जिनके पास वैध पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड होंगे। अब तक शहर में लाखों पिंक सहेली कार्ड बनाए जा चुके हैं।

दिल्ली सरकार ने डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों के लिए मुफ्त यात्रा वाली गुलाबी टिकट सुविधा को एक बार फिर कुछ दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। अब महिला यात्री 31 अगस्त तक गुलाबी टिकट के जरिये बसों में मुफ्त यात्रा का आनंद ले सकेंगी। इसके बाद 1 सितंबर से 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड अनिवार्य हो जाएगा। डीटीसी की ओर से शुक्रवार शाम को जारी एक नए आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से जारी पूर्व निर्देश के तहत 16 अगस्त से 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाना था।
डीटीसी ने अपने नए आदेश में कहा कि स्मार्ट कार्ड-आधारित प्रणाली में सुचारु परिवर्तन की सुविधा के लिए मौजूदा व्यवस्था का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार, सभी डीटीसी बसों में तत्काल प्रभाव से निर्देशों का अनुपालन किया जाएगा।''
पहले 16 अगस्त से अनिवार्य होना था पिंक कार्ड
डीटीसी द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब बसों में 31 अगस्त तक पिंक टिकट मान्य होगा। इसलिए महिलाओं को 31 अगस्त क मुफ्त सफर के लिए पिंक टिकट जारी किया जाएगा। 1 सितंबर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य होगा। डीटीसी के पिछले आदेश के अनुसार 16 अगस्त से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अनिवार्य किया जाना था।
'बढ़ी डेट के बारे में अधिक से अधिक लोगों को बताया जाए'
आदेश के मुताबिक, डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाने के लिए पात्र महिला यात्रियों के लिए 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' 01.09.2026 से अनिवार्य होगा, जिन महिला यात्रियों के पास पिंक कार्ड नहीं होगा, उन्हें नियमित टिकट खरीदने होंगे और नियमों के अनुसार लागू किराया देना होगा। सभी डिपो मैनेजर, रीजनल मैनेजर, कंडक्टर और एनफोर्समेंट स्टाफ के सदस्य यह सुनिश्चित करेंगे कि बढ़ी हुई तारीख के बारे में अधिक से अधिक लोगों को पता चले। वे महिला यात्रियों को सलाह देंगे कि वे 31.08.2026 से पहले तय 'पिंक सहेली कार्ड डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर' से 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' बनवा लें, ताकि वे बिना किसी परेशानी के मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाती रहें।
बता दें कि, इससे पहले 31 जुलाई को भी डीटीसी द्वारा गुलाबी टिकट की सुविधा को 15 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब यह दूसरा मौका जब गुलाबी टिकट की मियाद दो हफ्ते और बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि अब तक शहर भर में लाखों पात्र महिलाओं के पिंक कार्ड बनाए जा चुके हैं और सरकार का लक्ष्य अगस्त के अंत तक इन आंकड़ों को बढ़ाना है, जिसके बाद कार्ड अनिवार्य कर दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाने के लिए मौजूदा पेपर-आधारित गुलाबी टिकट को धीरे-धीरे खत्म करने और स्मार्ट कार्ड आधारित सिस्टम अपनाने का फैसला किया गया है। इस स्कीम के तहत सभी पात्र महिलाएं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और डीटीसी द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार तय सेंटरों और काउंटरों से 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड बनवा सकती हैं।
दिल्ली पिंक सहेली कार्ड सेंटरों की पूरी लिस्ट
1. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट
2. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
3. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट
4. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
5. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
6. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ डिस्ट्रिक्ट
7. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
8. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
9. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
10. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस पुरानी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट
11. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट
12. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट
13. SDM ऑफिस, दिल्ली कैंट
14. SDM ऑफिस, आदर्श नगर
15. SDM ऑफिस, यमुना विहार
16. SDM ऑफिस, किरारी/नांगलोई जाट
17. SDM ऑफिस, महरौली
18. SDM ऑफिस, द्वारका
19. SDM ऑफिस, बदरपुर
20. SDM ऑफिस, बवाना
21. बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो
22. DTC बुराड़ी डिपो
23. DTC उत्तम नगर पास सेक्शन
24.DTC नेहरू प्लेस पास सेक्शन
25.DTC शादीपुर पास सेक्शन
26. DTC सिंधिया हाउस पास सेक्शन
27.DTC कश्मीरी गेट पास सेक्शन
28.DTC दिचाऊकलां पास सेक्शन
29.DTC नंद नगरी पास सेक्शन
30.DTC वजीरपुर पास सेक्शन
31.DTC पीरागढ़ी पास सेक्शन
32.DTC द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन
33.DTC सरोजिनी नगर पास सेक्शन
34.DTC हरिनगर-1 पास सेक्शन
35.DTC मंगोलपुरी पास सेक्शन
36.DTC पंजाबी बाग पास सेक्शन
37.DTC लाजपत नगर पास सेक्शन
38.DTC आजादपुर पास सेक्शन
39. DTC सुल्तानपुरी पास सेक्शन
40. DTC दिल्ली गेट पास सेक्शन
41.DTC रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन
42.DTC करावल नगर टर्मिनल
43.DTC हौजखास पास सेक्शन
44.DTC शहादरा पास सेक्शन
45.DTC कंझावला पास सेक्शन
46.DTC साउथ कैंपस पास सेक्शन
47.DTC जामिया पास सेक्शन
48.DTC सीमापुरी पास सेक्शन
49.DTC नॉर्थ कैंपरा (DU) पास सेक्शन
50.DTC JNU पास सेक्शन
51. कैंप ऑफिस, मेन तुकमीरपुर रोड इलेक्शन ऑफिस
52. प्रिंसेज पार्क, महात्मा ज्योतिबा राव फुले मार्ग, विधानसभा संख्या-40
53. राजौरी गार्डन 80 फुटा रोड, कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा कार्यालय
54. कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह का कैंप कार्यालय, नांगलोई
55.कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, एमएलए ऑफिस जनकपुरी
56. कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंद्राज कार्यालय, बवाना
57. बालिका-बाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शालीमार गांव चौक
58.घुम्मन हेड़ा डीटीसी डिपो, नजफगढ़


