Pink Saheli Card : पिंक सहेली कार्ड को अच्छा रेस्पॉन्स, पहले दिन इतने हजार महिलाओं ने उठाया फायदा; कहां बन रहे
Pink Saheli Smart Card : दिल्ली की रहने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले ही दिन दिल्ली की 3897 महिलाओं ने सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने के तय केंद्रों पर जाकर अपने पिंक कार्ड बनवाए।

दिल्ली की रहने वाली महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के डीटीसी बसों में मुफ्त सफर के लिए सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) जारी करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। पहले ही दिन दिल्ली की 3897 महिलाओं ने सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड बनाने के तय केंद्रों पर जाकर अपने पिंक कार्ड बनवाए। डीटीसी का कहना है कि पात्र महिलाएं अपने स्मार्ट कार्ड को यात्रा के लिए किसी अन्य को न दें। इसके साथ ही 90 लोगों ने ब्लू कार्ड भी बनवाए हैं।
कार्यालयों में भी बनाए गए हैं केंद्र
दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के अधिकारी ने बताया कि इन कार्ड को जारी करने के लिए दिल्ली में डीटीसी के 28 पास अनुभाग केंद्रों के साथ-साथ जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) और उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) के 22 कार्यालयों में भी केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार की सुबह से ही महिलाएं कार्ड बनवाने के लिए इन केंद्रों पर पहुंचने लगी थीं। शाम 5 बजे तक उनके लिए कार्ड जारी किए गए। उन्होंने बताया कि शाम 5 बजे तक 3897 महिलाओं ने स्मार्ट कार्ड बनवाए। महिलाएं 50 में से किसी भी केंद्र पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकती हैं। पहले दिन ही काफी संख्या में महिलाएं केंद्रों पर पहुंची और पिंक कार्ड बनवाए।
यह है खास
● दिल्ली निवासी महिलाओं के लिए डीटीसी एवं क्लस्टर बसों में निशुल्क यात्रा
● पिंक कार्ड सभी केंद्रों पर निशुल्क बनाए जा रहे हैं
● 50 अधिकृत काउंटरों पर तत्काल जारी होगा कार्ड
● आधार के जरिये सत्यापन से पारदर्शिता रहेगी, दुरुपयोग पर रोक लगेगी
● पिंक कार्ड को मेट्रो व अन्य परिवहन के लिए रिचार्ज की सुविधा भी मिलेगी
● सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक 50 केंद्रों पर बनवाए जा सकेंगे कार्ड
कहां-कहां बन रहे सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड
1. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट
2. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
3. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट
4. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
5. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
6. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ डिस्ट्रिक्ट
7. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
8. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस वेस्ट डिस्ट्रिक्ट
9. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट
10. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस पुरानी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट
11. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट
12. डिप्टी कमिश्नर ऑफिस आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट
13. SDM ऑफिस, दिल्ली कैंट
14. SDM ऑफिस, आदर्श नगर
15. SDM ऑफिस, यमुना विहार
16. SDM ऑफिस, किरारी/नांगलोई जाट
17. SDM ऑफिस, महरौली
18. SDM ऑफिस, द्वारका
19. SDM ऑफिस, बदरपुर
20. SDM ऑफिस, बवाना
21. बंदा बहादुर मार्ग (BBM) डिपो
22. DTC बुराड़ी डिपो
23. DTC उत्तम नगर पास सेक्शन
24.DTC नेहरू प्लेस पास सेक्शन
25.DTC शादीपुर पास सेक्शन
26. DTC सिंधिया हाउस पास सेक्शन
27.DTC कश्मीरी गेट पास सेक्शन
28.DTC दिचाऊकलां पास सेक्शन
29.DTC नंद नगरी पास सेक्शन
30.DTC वजीरपुर पास सेक्शन
31.DTC पीरागढ़ी पास सेक्शन
32.DTC द्वारका सेक्टर-2 पास सेक्शन
33.DTC सरोजिनी नगर पास सेक्शन
34.DTC हरिनगर-1 पास सेक्शन
35.DTC मंगोलपुरी पास सेक्शन
36.DTC पंजाबी बाग पास सेक्शन
37.DTC लाजपत नगर पास सेक्शन
38.DTC आजादपुर पास सेक्शन
39. DTC सुल्तानपुरी पास सेक्शन
40. DTC दिल्ली गेट पास सेक्शन
41.DTC रोहिणी सेक्टर-22 पास सेक्शन
42.DTC करावल नगर टर्मिनल
43.DTC हौजखास पास सेक्शन
44.DTC शहादरा पास सेक्शन
45.DTC कंझावला पास सेक्शन
46.DTC साउथ कैंपस पास सेक्शन
47.DTC जामिया पास सेक्शन
48.DTC सीमापुरी पास सेक्शन
49.DTC नॉर्थ कैंपस (DU) पास सेक्शन
50.DTC JNU पास सेक्शन



