पिंक लाइन मेट्रो के नए कॉरिडोर से किन इलाकों को फायदा, नए रूट पर कहां-कहां बने स्टेशन

Mar 06, 2026 08:29 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को महिला दिवस के मौके दिल्ली में देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर (Pink Line Metro) का उद्घाटन करने जा रहे हैं। मजलिस पार्क से बाबरपुर तक बने पिंक लाइन मेट्रो के इस नए कॉरिडोर के विस्तार से इसकी लंबाई बढ़कर लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी।

पिंक लाइन मेट्रो के नए कॉरिडोर से किन इलाकों को फायदा, नए रूट पर कहां-कहां बने स्टेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को महिला दिवस के मौके दिल्ली में देश का पहला रिंग मेट्रो कॉरिडोर पिंक लाइन मेट्रो (Pink Line Metro) का उद्घाटन करने जा रहे हैं। मजलिस पार्क से बाबरपुर तक बने पिंक लाइन मेट्रो के इस नए कॉरिडोर के विस्तार से इसकी लंबाई बढ़कर लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली मेट्रो के मजलिस पार्क से शिव विहार तक पिंक लाइन का विस्तार कार्य पूरा हो चुका है। इस विस्तार के साथ ही पिंक लाइन दिल्ली में रिंग नेटवर्क बना चुकी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर सेक्शन की लंबाई 12.3 किलोमीटर है और इसमें 8 एलिवेटेड स्टेशन हैं। यह कॉरिडोर पहले से संचालित मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है। इस सेक्शन के जुड़ने से पिंक लाइन की कुल लंबाई लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी और दिल्ली को देश की पहली पूर्ण रूप से संचालित ‘रिंग मेट्रो’ मिलेगी।

इंजीनियरिंग दृष्टि से महत्वपूर्ण है कॉरिडोर

मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर के निर्माण में यमुना नदी पर एक नए पुल का निर्माण करना पड़ा और डबल-डेकर वायडक्ट तैयार किया गया। इसमें मेट्रो ट्रैक और फ्लाईओवर को एक साथ समाहित किया गया है।

बता दें कि, पिंक लाइन के इस नए कॉरिडोर के शुरू होने से यमुनापार के एक दर्जन से भी ज्यादा इलाकों को इसका बड़ा लाभ मिलेगा।

Pink Line Metro

1- पिंक लाइन पर कॉरिडोर

मजलिस पार्क से मौजपूर

वर्तमान कॉरिडोर मजलिस पार्क से शिव विहार

लंबाई : 12.03 किलोमीटर

ये स्टेशन हैं

मजलिस पार्क (संचालित), बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर- वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर- सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर- बाबरपुर (संचालित)

इन्हें मिलेगा फायदा

मजलिस पार्क, भलस्वा, बुराड़ी क्रॉसिंग, जगतपुर विलेज, सूरजमल विहार, वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, घोंडा, यमुना विहार, मौजपुर-बाबरपुर, करावल नगर, मुस्तफाबाद, दयालपुर, बृजपुरी, लोनी सहित अन्य इलाके के लोगों को फायदा मिलेगा।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।