Hindi Newsएनसीआर NewsPictures showing AQI levels of 999+ are going viral on the internet.
इंटरनेट पर वायरल हो रहीं 999+ AQI वाली तस्वीरें, दिल्ली के मॉनीटर सिस्टम क्या दिखा रहे?

इंटरनेट पर वायरल हो रहीं 999+ AQI वाली तस्वीरें, दिल्ली के मॉनीटर सिस्टम क्या दिखा रहे?

संक्षेप:

विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य कारणों से लोगों को दिल्ली छोड़ने की सलाह दे दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिनमें AQI का स्तर 999 के पार दिखाई दे रहा है। ये स्क्रीनशॉट दीपावली के बाद से फैल रहे हैं।

Nov 06, 2025 05:22 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में दीपावली के बाद से पलूशन का लेवल बढ़ा हुआ है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य कारणों से लोगों को दिल्ली छोड़ने की सलाह दे दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं, जिनमें AQI का स्तर 999 के पार दिखाई दे रहा है। ये स्क्रीनशॉट दीपावली के बाद से फैल रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विपक्षी दल आम आदमी पार्टी समेत तमाम लोगों ने आरोप लगाया जा रहा है कि दिल्ली में AQI डाटा मापने वाली मॉनीटरिंग मशीनें गलत डाटा दिखा रही हैं। लोग दावा कर रहे हैं कि AQI 999 तक पहुंच गया है, लेकिन इन दावों को मॉनिटरिंग स्टेशनों के ऑफिशियल डेटा से सपोर्ट नहीं मिलता है। सरकार भी लगातार बयान दे रही है कि दिल्ली में बीते सालों की तुलना में पलूशन का लेवल कम है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में दीपावली की रात का नजारा दिखाई देता है। लोग पटाखे फोड़कर दीपावली का जश्न मना रहे हैं। दावा किया गया है कि दिवाली के पटाखों की वजह से दिल्ली में AQI 194 से बढ़कर 999 हो गया है। यह 999 से ज़्यादा है लेकिन यह मीटर सिर्फ़ 999 तक ही माप सकता है।" बीते दिनों आप सांसद संजय सिंह ने एक फोटो शेयर किया था, जिसमें पीएम 2.5 का लाइव AQI लेवल 1991 दिखाई पड़ रहा था। उसमें जगह थी, दिल्ली का नारायणा गांव।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta
IIMC दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। खबरों की दुनिया के अलावा साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना और गाने सुनना पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।