गुरुग्राम में खौफनाक वारदात! पीजी संचालक के सिर में मार दी गोली
गुरुग्राम में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के आचार्य पुरी इलाके में मंगलवार शाम करीब सात बजे पैसों के लेनदेन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अज्ञात हमलावरों ने 55 वर्षीय पीजी (पेइंग गेस्ट) संचालक हेमंत कौशिक को उनके घर के बाहर गोली मार दी।

गुरुग्राम में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के आचार्य पुरी इलाके में मंगलवार शाम करीब सात बजे पैसों के लेनदेन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। अज्ञात हमलावरों ने 55 वर्षीय पीजी (पेइंग गेस्ट) संचालक हेमंत कौशिक को उनके घर के बाहर गोली मार दी। गोली उनके सिर में जा लगी, जिससे वह मौके पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े। हमले के तुरंत बाद आसपास के लोग और परिजन गंभीर रूप से घायल हेमंत को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत हायर सेंटर (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया।
लेनदेन के विवाद में रंजिश की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार, हेमंत कौशिक सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद बीते कुछ सालों से सेक्टर 14 इलाके में ही पीजी का संचालन कर रहे थे। मंगलवार शाम दो युवक उनसे मिलने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बातचीत के दौरान ही पैसों के लेनदेन को लेकर बहस शुरू हुई और हमलावरों ने पिस्टल निकालकर सीधे उनके सर में गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 14 थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और लेनदेन से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
गौरव चौधरी

