पीरागढ़ी कांड: फ्लाईओवर पर ‘मौत वाली कार’ में मौजूद था चौथा शख्स, तंत्र-मंत्र का शक

Feb 11, 2026 06:48 am ISTAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी में कार के भीतर तीन लोगों की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि कार में एक चौथा व्यक्ति (तांत्रिक) भी मौजूद था, जिसे पुलिस ने लोनी से हिरासत में लिया है।

पीरागढ़ी कांड: फ्लाईओवर पर ‘मौत वाली कार’ में मौजूद था चौथा शख्स, तंत्र-मंत्र का शक

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में तीन शव मिलने के मामले में अब तंत्र-मंत्र के दौरान मौत की आशंका सामने आ रही है। जांच में संकेत मिले हैं कि इस घटना में एक चौथा व्यक्ति भी शामिल था, जो कथित तौर पर तांत्रिक बताया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार में कोई और भी था मौजूद

सूत्रों के मुताबिक, बरामद कार में ड्राइवर सीट पर मिले रणधीर के शव के पास वाली सीट पर किसी अन्य व्यक्ति के बैठने के सुराग मिले हैं। पुलिस ने इस एंगल से जांच शुरू करते हुए तांत्रिक से पूछताछ भी की है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सूत्रों का दावा है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक चौथा शख्स कार में बैठता और बाद में उतरता हुआ दिखाई दिया है। तकनीकी टीम की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान कर लोनी, गाजियाबाद (यूपी) स्थित उसके घर तक पहुंच बनाई। जांच में उसकी पहचान तांत्रिक के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की है।

पहले तीनों लोग कार से तांत्रिक के घर गए थे

जांच में सामने आया है कि तीनों मृतक पहले कार से तांत्रिक के घर गए थे और वहां से उसे साथ लेकर पीरागढ़ी पहुंचे थे। आशंका है कि फ्लाईओवर के पास तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद तांत्रिक कार से उतरकर मौके से फरार हो गया। पुलिस को संदेह है कि तांत्रिक क्रियाओं में किसी विशेष सामग्री को जलाने या नशीले पदार्थ के सेवन के कारण कार के भीतर दम घुटने या जहरीले तत्व के प्रभाव से तीनों की मौत हुई।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें