जिन्न बनाएगा संबंध तो बरसेंगे पैसे; कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा

Feb 13, 2026 07:57 pm ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के पीरागढ़ी में 3 लोगों की संदिग्ध मौत मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है जिसने धनवर्षा और जिन्न का झांसा देकर पीड़ितों को जहरीला शरबत पिलाकर मार डाला और पैसे लूट लिए। 

जिन्न बनाएगा संबंध तो बरसेंगे पैसे; कमरुद्दीन के झांसे पर नया खुलासा

दिल्ली के पीरागढ़ी में कार में मिली तीन लाशों की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने ढोंगी बाबा कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। शुरुआत में यह मामला आत्महत्या लग रहा था लेकिन पता चला कि बाबा ने जिन्न के जरिए 'धनवर्षा' के नाम पर पीड़ितों को ठगा और उन्हें कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। आरोपी ने उनसे 2 लाख रुपये भी लूट लिए। कमरुद्दीन यूपी, राजस्थान और दिल्ली में लगभग 6 हत्याओं में शामिल रहा है। वह महिलाओं की तस्वीरों के जरिए तंत्र-मंत्र का झांसा देता था।

जिन्न बनाएगा शारीरिक संबंध तो होगी पैसों की बारिश

पुलिस के अनुसार, जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोपी 72 वर्षीय कमरुद्दीन उर्फ बाबा मूल रूप से यूपी के फिरोजाबाद का है लेकिन लोनी में रह रहा था। आरोपी अपने ग्राहकों से महिलाओं की तस्वीरें मांगता था और उनसे वादा करता था कि जब कोई जिन्न उनके साथ शारीरिक संबंध बनाएगा तो पैसों की बारिश होगी।

सल्फास और नींद की गोलियों का जानलेवा मिश्रण

दिल्ली पुलिस ने कमरुद्दीन को गुरुवार को गिरफ्तार किया था। वह अभी 5 दिन की पुलिस रिमांड पर है। जांच में पता चला कि कमरुद्दीन ने एक सॉफ्ट ड्रिंक में 'सल्फास' (एल्युमिनियम फॉस्फाइड, एक पेस्टिसाइड) और नींद की गोलियों का जानलेवा मिक्सचर तैयार किया था। इस जहर को उसने अपने 3 फॉलोअर्स को पिलाया था। जहर वाले मामले में पुलिस फिरोजाबाद के एक आदमी से पूछताछ कर रही है। उस शख्स पर कीटनाशक सप्लाई करने का शक है।

लड़कियों और महिलाओं की मिलीं तस्वीरें

जांच टीम को पीड़ित लक्ष्मी के फोन में कई लड़कियों और महिलाओं की तस्वीरें मिलीं। इनमें लड़कियां और महिलाएं बाल खोले खड़ी थीं। पुलिस के हवाले से कहा कि तस्वीरें ग्रुप्स में सर्कुलेट की गईं और कई कॉन्टैक्ट्स के बीच शेयर की गईं। कमरुद्दीन ने अपने क्लाइंट्स से वादा किया था कि यदि वे उसे लगभग 2 लाख देंगे तो उनको बहुत बड़ा फायदा होगा। उनके परिवार में एक महिला होगी जो खास फिजिकल डिटेल्स से मिलती-जुलती होगी जिसके जरिए जिन्न उसको पता चले बिना फिजिकल कॉन्टैक्ट बनाएगा।

कमरुद्दीन के चेले जताते थे शक

पुलिस अधिकारियों ने जांच में पाया कि यदि कमरुद्दीन के चेले शक जताते थे या तंत्र-मंत्र का कोई रिजल्ट नहीं मिलता था तो वह महिला को किसी जानवर के काटने या सर्जरी होने जैसे कारण बताता था। यही नहीं कमरुद्दीन लोगों को यह कहकर फंसाता था कि वह बिना टांके के सर्जरी कर सकता है। वह भोलेभाले लोगों से हर विजिट पर 7,000 हजार रुपये तक चार्ज करता था। पुलिस को पीड़ित शिव नरेश की जेब से एक कागज मिला जिस पर कथित जिन्न मंत्र लिखा पाया गया।

क्लाइंट बनकर पहुंची थी पुलिस

जांच में पता चला है कि कमरुद्दीन ने कथित तौर पर पीड़ितों को अपने जाल में फंसाकर पूजा के लिए राजी किया और उनसे 2 लाख रुपये कैश, शराब और कोल्ड ड्रिंक लाने को कहा था। इसके बाद उसने पीड़ितों को खुद के तैयार किए जहर को पिलाया, कैश लिया और भाग गया। जब पुलिस एक बच्चे का इलाज कराने के लिए क्लाइंट बनकर लोनी में उसके घर पहुंची तो उसने कथित तौर पर 15 फुट की दीवार कूदकर भागने की कोशिश की।

कमरुद्दीन पर और हत्याओं का शक

पुलिस ने कहा है कि पीरागढ़ी में केवल तीन लोगों की ही बाबा कमरुद्दीन ने हत्या नहीं की थी। पुलिस को दो और हत्याओं में उसके हाथ होने का शक है। उसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में छह हत्याओं के मामलों से भी जोड़ा जा रहा है। हालांकि मामले की जांच जैसे जैसे आगे बढ़ेगी। आरोपी बाबा पर और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी के पड़ोस के लोग उससे डरते थे क्योंकि वह लोगों को धमकाता था। वह लोगों को डराने के लिए उनके घरों के बाहर संदिग्ध चीजें रख देता देता था। पुलिस आरोपी के वित्तिय लेन-देन की भी जांच कर रही है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
;;;