Hindi Newsएनसीआर Newspatni se sulah ko Uttarakhand se Delhi aaye pati aur dost ki sandigh maut, Mandawali railway station ke paas mile shav
पत्नी से सुलह करने उत्तराखंड से दिल्ली आए पति व दोस्त की संदिग्ध मौत, रेलवे स्टेशन के पास मिले शव

पत्नी से सुलह करने उत्तराखंड से दिल्ली आए पति व दोस्त की संदिग्ध मौत, रेलवे स्टेशन के पास मिले शव

संक्षेप:

पत्नी से परिवारिक विवाद सुलझाने दिल्ली आए उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एक युवक और उसके दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को दोनों की लाशें दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिलीं। दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।  

Jan 10, 2026 08:33 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, हल्द्वानी/नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पत्नी से परिवारिक विवाद सुलझाने दिल्ली आए उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी एक युवक और उसके दोस्त की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को दोनों की लाशें दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिलीं। दोनों के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मृतकों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हल्द्वानी के वैलेजली लॉज निवासी 32 वर्षीय रवि गुप्ता की 10 साल पहले दिल्ली के मंडावली निवासी अंजलि से शादी हुई थी। बीते कुछ माह से पति-पत्नी में अनबन चल रही थी। दिल्ली पुलिस की महिला हेल्पलाइन में भी यह मामला चल रहा था। इस मामले में सुलह के लिए रवि को 5 जनवरी को महिला हेल्पलाइन में बुलाया गया था। रवि अपने दोस्त 24 वर्षीय गोलू शर्मा और अपने 8 वर्षीय बेटे अभिमन्यु को लेकर दिल्ली गया था। बेटे को उसने ससुराल में छोड़ा। इसके बाद 5 जनवरी को हेल्पलाइन में पत्नी अंजलि से मिला। उसके बाद से दोनों लापता थे और उनके बारे में कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिली।

ये भी पढ़ें:परिवार का काल बन गया बढ़ता कर्ज, दिल्ली में बेटे ने मां और भाई-बहन को मार डाला

दिल्ली पुलिस पर सवाल

परिजनों के मुताबिक 7 जनवरी को हल्द्वानी पुलिस ने सूचना दी कि रवि की लाश मंडावली रेलवे स्टेशन के पास मिली है। परिवार दिल्ली पहुंचा तो पता चला कि शव 5 जनवरी को ही मिल चुका था। रेलवे पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया था, लेकिन आधार और पैन कार्ड होने के बावजूद कोई जानकारी उनको नहीं दी गई। वहीं 6 जनवरी को उनके दोस्त गोलू शर्मा का शव भी उसी इलाके में मिला।

शरीर पर कई जगह थे चोट के निशान

परिजनों ने बताया कि रवि के बाएं हाथ, पैर और जबड़े पर चोट के निशान थे। वहीं बताया कि गोलू हल्द्वानी में ऑटो चलाता था और मूल रूप से बरेली का निवासी था। गोलू के परिजनों ने शव बरेली ले जाकर अंतिम संस्कार किया। वहीं रवि का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया।

ये भी पढ़ें:TV के शोर में दब गईं दंपती की चीखें?, शाहदरा डबल मर्डर में क्या बातें आईं सामने

पिता ओमकार बोले, मेरे बेटे को मारा गया है

मृतक रवि के पिता ओमकार गुप्ता नैनीताल रोड में एमबीपीजी कॉलेज के पास फल का ठेला लगाते हैं। रवि पहले फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उन्होंने बताया दिवाली पर रवि की पत्नी अपने मायके चली गई। उनका छोटा बेटा नितिन अपनी भाभी को लेने गया तो वह नहीं आई। इस पर नितिन अपने भतीजे अभिमुन्य को यहां ले आया। उन्होंने कहा कि दोनों का शव ससुराल से 200 मीटर दूर मिला है। ऐसे में उनको अंदेशा है कि उनके बेटे और उसके दोस्त की हत्या की गई है। वह इस मामले में दिल्ली जाकर पुलिस को तहरीर देंगे। मृतक की पत्नी अंजलि ने बताया कि उसके पति की हत्या की गई है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।