गाजियाबाद के स्कूल के खिलाफ पैरेंट्स ने खोला मोर्चा, बिना अनुमति स्कूल टाइम बढ़ाने का मुद्दा DM तक पहुंचा

Apr 07, 2026 12:01 am ISTAditi Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share

गाजियाबाद में बगैर अनुमति स्कूल का समय बढ़ाने के मामले में अभिभावकों का आज आक्रोश बढ़ गया। अभिभावक ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम को बाहर बुलाने पर अड़े रहे।

गाजियाबाद के स्कूल के खिलाफ पैरेंट्स ने खोला मोर्चा, बिना अनुमति स्कूल टाइम बढ़ाने का मुद्दा DM तक पहुंचा

गाजियाबाद में बगैर अनुमति स्कूल का समय बढ़ाने के मामले में अभिभावकों का आज आक्रोश बढ़ गया। अभिभावक ने डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और डीएम को बाहर बुलाने पर अड़े रहे। अभिभावकों की मांग है कि डीएम स्वयं बाहर आकर सार्वजनिक रूप से बयान दें और स्कूल समय में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लें। प्रदर्शन कर रहे पैरेंट्स का कहना है कि सीनियर कक्षाओं के बच्चे स्कूल पढ़ाई के साथ जेईई, नीट, यूपीएससी समेत कोई न कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर रहे हैं, लेकिन स्कूल का समय बढ़ने से बच्चों की कोचिंग क्लास छूट रही हैं। इससे बच्चों और अभिभावकों दोनों को परेशानी हो रही है, लेकिन स्कूल प्रबंधन समय घटाने को तैयार नहीं है। स्कूल अपनी पूरी मनमानी कर रहा है।

इससे आक्रोशित अभिभावक सोमवार की सुबह डीएम ऑफिस पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। अब अभिभावक डीएम से बात करने और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

शनिवार को स्कूल पर दिया था धरना

बिना बताए स्कूल का समय बढ़ाने के बाद शनिवार को जब अभिभावक स्कूल पहुंच तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। अभिभावकों को स्कूल के भीतर नहीं जाने दिया। इससे अभिभावक भड़क गए और वहीं, सड़क पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, इस संबंध में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हर पीरियड के बाद पांच मिनट का ब्रेक बढ़ाने से केवल 50 मिनट ही बढ़े हैं। ऐसा छात्रों के मानसिक स्वास्थ और समग्र विकास को ध्यान में रखकर किया गया है। स्कूल का कहना है कि अभिभावकों को छुट्टियों तक इंतजार कर समीक्षा करने को कहा गया है। यदि इसके बाद कोई समस्या होती है तो समय में बदलाव किया जाएगा।

क्या है मामला

मामला दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद, मेरठ रोड का है। आरोप है कि स्कूल ने बिना अभिभावकों की अनुमति लिए ही स्कूल समय में दो घंटे की बढ़ोतरी कर दी है। इससे बच्चे शाम को घर पहुंच पाते हैं। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। छोटे बच्चे जहां परेशान होते हैं तो वहीं सीनियर कक्षाओं के छात्र कोचिंग नहीं ले पा रहे हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।