Hindi Newsएनसीआर NewsPanic spread in the Bhogal area of South East Delhi after reports of suspected RDX in car
दिल्ली में 24 घंटे के भीतर एक और जगह RDX मिलने की खबर से हड़कंप; निकला कुछ और

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर एक और जगह RDX मिलने की खबर से हड़कंप; निकला कुछ और

संक्षेप:

दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद मंगलवार को भी उस समय हड़कंप मच गया जब राजधानी के भोगल इलाके में विस्फोटक आरडीएक्स मिलने की खबर फैली।

Nov 11, 2025 07:46 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके के बाद मंगलवार को भी उस समय हड़कंप मच गया जब राजधानी के भोगल इलाके में विस्फोटक आरडीएक्स मिलने की खबर फैली। गनीमत रही कि जांच में खतरे वाली कोई चीज नहीं मिली। जम्मू-कश्मीर के नंबर प्लेट वाली एक कार दिखने के बाद पुलिस को विस्फोटक मिलने की सूचना दी गई थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि दक्षिण पूर्वी दिल्ली के भोगल इलाके से किसी ने फोन पर आरडीएक्स मिलने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जिस कार में विस्फोटक होने का दावा किया गया था, उसकी जांच पड़ताल की गई। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कार में कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। किसी ने जम्मू-कश्मीर के रजिस्ट्रेशन वाले नंबर प्लेट को देखकर पुलिस को सूचना दी थी। जांच में पाया गया कि कार के पिछले हिस्से में बोरे में कारपेट रखे गए थे। कार मालिक की पहचान कर ली गई है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।