Hindi Newsएनसीआर NewsPalwal Aligarh Greenfield Expressway Construction start Reaching Jewar Airport will be easy
पलवल-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू, जेवर एयरपोर्ट की दूरी आधे घंटे में होगी पूरी

पलवल-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण शुरू, जेवर एयरपोर्ट की दूरी आधे घंटे में होगी पूरी

संक्षेप:

हरियाणा के पलवल से जेवर एयरपोर्ट तक की दूरी अब काफी कम होने वाली है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से पलवल-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

Jan 08, 2026 09:39 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद/पलवल
share Share
Follow Us on

हरियाणा के पलवल से जेवर एयरपोर्ट तक की दूरी अब काफी कम होने वाली है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से पलवल-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परियोजना के तहत यूपी सीमा में सड़क को जहां चौड़ा किया जा रहा है। वहीं, हरियाणा सीमा में सड़क निर्माण के बीच आ रहे पेड़ों की कटाई की जा रही है। सड़क निर्माण के बाद यमुना पर प्रस्तावित नए पुल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण से पलवल से जेवर एयरपोर्ट और नोएडा एक्सप्रेसवे तक की दूरी महज आधे घंटे सिमट जाएगी। इससे एक लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:नूंह–मंडकोला–पलवल रोड बनेगा 4 लेन, अगले चार से पांच महीनों में शुरू हो जाएगा काम

पलवल से अलीगढ़ के बीच करीब 72 किलोमीटर लंबा मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। रात के अंधेरे में सड़क दुर्घटना का खतरा रहता है। खासकर मॉनसून में सड़क पर आवाजाही खतरनाक होती है। इसे लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से सुधार की मांग कर चुके हैं। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए एनएचएआई ने 4 लेन की सड़क को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित करने की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है।

palwal aligarh expressway

हरियाणा- यूपी सीमा में समानांतर काम

हरियाणा के पलवल सीमा के अंतर्गत आने वाले गांव रहीमपुर में सड़क किनारे पेड़ों की कराई जा रही है। वहीं यूपी सीमा में स्थित अलीगढ़-टप्पल रोड को जुप्पा गांव के समीप सड़क पर मिट्टी डालने, समतलीकरण और चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सड़क निर्माण के बीच आ रहे अवैध निर्माणों को हटाने की भी तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें:जेवर से 7 शहरों के लिए उड़ान शुरू करने का प्लान, एयर इंडिया ने मांगी मंजूरी

खैर बाईपास पर विशेष जोर दिया जा रहा

इस परियोजना में सबसे पहले खैर के बाहरी क्षेत्र में बाईपास निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। गांव जप्पा और रहीमपुर के अलावा ऐंचना, उदयगढ़ी, लक्ष्मणगढ़ी और बांकनेर गांवों के पास निर्माण कार्य प्रगति पर है। लक्ष्मणगढ़ी में कट का निर्माण भी शुरू हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, अगले एक वर्ष में सबसे पहले यह बाइपास तैयार कर लिया जाएगा, जिससे कस्बे में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

परियोजना पर 1350 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान

एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना पर करीब 1350 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें लगभग 700 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जा रहे हैं, जबकि शेष राशि निर्माण कार्य पर लगेगी। हरियाणा की सीडीएस कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब छह महीने पहले शुरू हुआ यह कार्य शुरुआती दौर में धीमा रहा, लेकिन अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके बनने से अलीगढ़ से पलवल, यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बीच संपर्क और सुगम होगा। अलीगढ़, दिल्ली, नोएडा, एनसीआर, गुरुग्राम और हरियाणा के अन्य शहरों तक आवागमन आसान हो जाएगा। अनुमान है कि प्रतिदिन करीब एक लाख वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो के 24 KM रूट पर बनेंगे 10 नए स्टेशन,4320 करोड़ की आएगी लागत
Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।