पाकिस्तान का कैमरा कांड; देश में छिपे कितने 'गद्दार', अब तक 21 गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद, संजीव वर्मा
Follow us on Google News
share

अब तक 21 ऐसे लोग पकड़े जा चुके हैं, जिनके तार पाकिस्तानी आकाओं के हाथ थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा भी बढ़ाई गई है।

spy case

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने 'देश के गद्दारों' के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पड़ोसी और दुश्मन देश पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले तीन और लोगों की गिरफ्तारी की गई है। अब तक 21 ऐसे लोग पकड़े जा चुके हैं, जो संवेदनशील ठिकानों पर कैमरे लगाकर पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी और रिकॉर्डिंग भेज रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा भी बढ़ाई गई है। मंगलवार को ही 6 आरोपियों को रिमांड भी पूरी हो रही है। गिरफ्तार आरोपियों के साथ इन्हें भी आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

कौशांबी थाना पुलिस ने 14 मार्च को एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके मोबाइल से सैन्य ठिकानों और संवेदनशील इलाकों के फोटो, वीडियो व लोकेशन मिली थी, जिसे आरोपी पाकिस्तान से चल रहे वॉट्सऐप ग्रुप में भेज रहे थे। 20 मार्च को 5 नाबालिग समेत 9 आरोपी और 22 मार्च महिला व नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार किए गए 3 कौन?

मंगलवार को पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों में से एक बिहार के भागलपुर में सोभापुर का मूलनिवासी एवं दिल्ली के चांदनी चौक में रहने वाले समीर उर्फ शूटर पुत्र शौकत अली, शामली के बाबरी में बुटराडा के रहने वाले समीर पुत्र शहजाद और शाहजहांपर के चटीया बहादरपुर का मूलनिवासी एवं भोवापुर में रहने वाले शिवराज को गिरफ्तार किया है।

हथियार के शौक से जासूसी तक

समीर उर्फ शूटर भारत में इस नेटवर्क के तीन मुख्य सदस्यों में से एक है। सुहेल मलिक उर्फ रोमियो व नौशाद अली पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। 20 साल के समीर उर्फ शूटर ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले उसने हथियारों के साथ कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर डाले थे, जिसे देखकर सुहेल मलिक और नौशाद अली ने उससे संपर्क किया। इसके बाद उसे कई वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और सैन्य ठिकानों की रेकी का काम सौंपा गया। समीर फोटो और वीडियो खींचने के लिए एक विशेष ऐप का इस्तेमाल करता था, जिसके संचालन के लिए उसे बाकायदा ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई थी।

और लोग कैसे जुड़े

शामली के समीर ने बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए नौशाद से जुड़ा था। वह पूर्व में गिरफ्तार आरोपी मीरा के साथ मिलकर मध्य प्रदेश से पिस्तौल की तस्करी में भी शामिल रहा है। वहीं, 18 वर्षीय आरोपी शिवराज ने बताया कि उसने साहिल के कहने पर सोनीपत में सीसीटीवी कैमरा लगाया था। इन कैमरों का एक्सेस पाकिस्तान में बैठे सरफराज उर्फ सरदार को दिया था। कैमरा लगाने के लिए उसे पांच हजार रुपये मिले थे। पुलिस अब इस चैन के अन्य सदस्यों और इनके द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक खातों की पड़ताल कर रही है।

यूएपीए की धारा बढ़ाई गई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), धारा 152 और शासकीय गुप्त बात अधिनियम की धारा 3/5 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी। ये धाराएं आपराधिक साजिश व देश की सुरक्षा एवं अखंडता के खिलाफ गतिविधियों (राजद्रोह) और जासूसी या प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश जैसे गंभीर राष्ट्र-विरोधी कार्यों से संबंधित हैं। विवेचना के आधार पर पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 18 भी बढ़ाई है। यूएपीए की धारा 18 आतंकवादी कृत्यों की साजिश रचने, उकसाने, सलाह देने या उसे सुविधाजनक बनाने के लिए दंडित करती है। इसके तहत दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। यह धारा मुख्य रूप से योजना बनाने या तैयारी करने वाले व्यक्तियों पर लागू होती है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।