Hindi Newsएनसीआर Newspakistan espionage hawala case lawyer nayeem arrested gurugram court
पाकिस्तान का जासूस होने के आरोप में एक और वकील दबोचा, कोर्ट ने 8 दिन की रिमांड पर भेजा

पाकिस्तान का जासूस होने के आरोप में एक और वकील दबोचा, कोर्ट ने 8 दिन की रिमांड पर भेजा

संक्षेप:

पाकिस्तान से जुड़े जासूसी और हवाला कारोबार मामले में पुलिस ने पहले गिरफ्तार वकील रिजवान के करीबी साथी, वकील नय्यूम को अरेस्ट कर लिया है, जिसे कोर्ट ने आठ दिन की रिमांड पर भेजा है। इस मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है।

Dec 12, 2025 05:38 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, नूंह
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान से जुड़े जासूसी और हवाला कारोबार के मामले में पुलिस ने एक और वकील को गिरफ्तार किया है। आरोपी नय्यूम पहले गिरफ्तार किए जा चुके वकील रिजवान का करीबी साथी बताया जा रहा। अदालत ने गुरुवार को उसे आठ दिन के रिमांड पर भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों के मुताबिक जासूसी मामले की जांच कर रही एसआईटी ने तावड़ू क्षेत्र के वकील नय्यूम को गिरफ्तार किया। आरोपी गांव भंगोह का रहने वाला है। एसआईटी ने नय्यूम को कुछ दिन पहले पूछताछ के लिए बुलाया था। इस दौरान उसकी गतिविधियां संदेहास्पद मिलीं और रिजवान के साथ उसकी भूमिका पर भी सवाल उठे।

लंबी पूछताछ के बाद बुधवार की रात उसे आधिकारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। नय्यूम और रिजवान गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस करते थे। जासूसी मामले में यह सातवीं गिरफ्तारी है। पांच आरोपी पंजाब के हैं, जबकि दो मेवात के वकील हैं।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।