
दिल्ली पुलिस ने दो जगह 'जीरो टॉलरेंस' अभियान चला काटे 4800 चालान, अब इन इलाकों में सख्ती का ऐलान
पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों से मिली लगातार शिकायतों के बाद इस क्षेत्र को अभियान में शामिल करते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां पर भारी भीड़, गलत पार्किंग और गलत-साइड से ड्राइविंग की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनने से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं।
राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों को राहगीरों के लिए सुरक्षित और जाम मुक्त बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन दिनों 'जीरो टॉलरेंस' (शून्य सहिष्णुता ) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले एक महीने में पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के दो प्रमुख चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 4,800 से अधिक चालान बनाए हैं। इस दौरान पुलिस ने आजादपुर चौक और शालीमार बाग चौक पर सबसे ज्यादा सख्ती दिखाई और नियम तोड़ने वाले वाहन सवारों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा। साथ ही पुलिस ने आगे इस अभियान को शहर के 5 अन्य इलाकों में भी चलाने की योजना बनाई है।
आजादपुर में काटे गए सबसे ज्यादा चालान
इस बारे में जानकारी देते हुए मंगलवार को एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे जनवरी महीने के दौरान यातायात नियम उल्लंघन करने के मामले में आजादपुर चौक सबसे प्रमुख केंद्र रहा। मॉडल टाउन सर्कल के अंतर्गत आने वाले आजादपुर चौक में इस दौरान 2,794 ई-चालान काटे गए। पुलिस ने बताया कि थोक बाजारों से घिरे इस इलाके में लम्बे समय से गलत दिशा में वाहन चलाने, ई-रिक्शा की गलत पार्किंग, स्टॉप-लाइन उल्लंघन और रेड-लाइट जंप करने जैसी शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालान काटने के अलावा 1,057 विशेष जांच (VoCA) की, 127 वाहनों को क्रेन से उठाया और 37 वाहनों को जब्त भी किया।
कार्रवाई के मामले में शालीमार बाग रहा दूसरे नंबर पर
एक ट्रैफिक अधिकारी ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि, 'अभियान के दौरान इस चौराहे पर किसी भी उल्लंघन करने वाले को बख्शा नहीं गया।' साथ ही उन्होंने बताया कि सख्ती के मामले में शालीमार बाग चौक दूसरे नंबर पर रहा। अशोक विहार सर्कल के तहत आने वाले शालीमार बाग चौक पर इसी अवधि के दौरान 2,037 चालान काटे गए।
पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासियों से मिली लगातार शिकायतों के बाद इस क्षेत्र को अभियान में शामिल करते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां पर भारी भीड़, गलत पार्किंग और गलत-साइड से ड्राइविंग की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बनने से जुड़ी शिकायतें मिल रही थीं।
अब इन इलाकों में भी दिखेगी पुलिस की सख्ती
अभियान से जुड़ी जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी ने कहा कि जनवरी का महीना हाल के समय के सबसे गहन प्रवर्तन चरणों में से एक रहा है और अब इस अभियान का विस्तार दिल्ली के अन्य महत्वपूर्ण और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि अब इसी तरह के अभियान (1) मधुबन चौक, (2)रिठाला मेट्रो स्टेशन, (3)शाहबाद डेयरी, (4)बादली मेट्रो स्टेशन और (5) नरेला में सफियाबाद क्रॉसिंग जैसे अन्य महत्वपूर्ण पॉइंट्स पर भी प्लान किए जा रहे हैं या बढ़ाए जा रहे हैं।
साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि वे सड़क नियमों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माना जारी रहेगा।

लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।




