अभिजीत के दिल्ली पहुंचने से पहले ही 1000 से ज्यादा हिरासत में लिए गए, दीपके बोले- 'मोदी ने हार मान ली'

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि अभिजीत दीपके के दिल्ली लैंड करने से पहले करीब 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। दिल्ली में भारी सुरक्षा तैनाती और चल रहे घटनाक्रम पर दीपके ने एक्स पर लिखा- “मोदी ने हार मान ली।”

अभिजीत के दिल्ली पहुंचने से पहले ही 1000 से ज्यादा हिरासत में लिए गए, दीपके बोले- 'मोदी ने हार मान ली'
अभिजीत के दिल्ली पहुंचने से पहले ही 1000 से ज्यादा हिरासत में लिए गए, दीपके बोले- 'मोदी ने हार मान ली'

आज 10 Oct को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वाली है। अभिजीत दीपके ने एक्स पर ट्वीट करके जानकारी दी थी कि वह 9:30 पर दिल्ली लैंड करने वाले हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में जंतर-मंतर के आस-पास वाले इलाकों में BNS की धारा 163 लागू है। बड़ी खबर यह सामने आ रही है कि अभिजीत दीपके के दिल्ली लैंड करने से पहले करीब 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। दिल्ली में भारी सुरक्षा तैनाती और चल रहे घटनाक्रम पर दीपके ने एक्स पर लिखा- “मोदी ने हार मान ली।”

दीपके के दिल्ली पहुंचने से पहले 1000 से ज्यादा हिरासत में

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया गया है- ‘कॉकरोच जनता पार्टी के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रोटेस्ट से पहले पूरी दिल्ली में कम से कम 1,000 लोगों को हिरासत में लिया गया है।’ आज 10 अक्टूबर को लोगों को इकट्ठा होने से रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह कई जिलों में, बॉर्डर इलाकों और ट्रांसपोर्ट हब के पास से हिरासत में लिया गया।

लोगों को हिरासत में लेने पर क्या बोली पुलिस

एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, शाहीन बाग और जामिया नगर के आसपास प्रोटेस्ट करने वालों की पहचान करने के बाद साउथ-ईस्ट दिल्ली की डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 250 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा कि ईस्ट और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से 100 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप और एयरपोर्ट के पास से भी लोगों को हिरासत में लिया।

दीपके बोले- मोदी ने हार मान ली

कॉकरोच जनता पार्टी के को-कन्वीनर सौरव दास ने X पर कहा था कि पार्टी के सदस्य शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। पुलिस ने एयरपोर्ट के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी है। इधर दिल्ली में चल रहे घटनाक्रम पर दीपके ने एक्स पर लिखा- “हमारा प्रोटेस्ट शुरू होने से पहले ही मोदी ने हार मान ली है। प्रदर्शनकारियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई और दिल्ली बंद होना ताकत की निशानी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसे नेता की निशानी है जो अपने ही लोगों से डरा हुआ है।”

आज राजधानी दिल्ली पूरी तरह छावनी में तब्दील हो चुकी है। 20,000 पुलिस कर्मी और 23,000 CAPF के जवान जंतर-मंतर और आस-पास के इलाकों में तैनात कर दिया गया है। ऐसे में राजधानी की सड़कों पर 'कॉकरोच' उतरेंगे और जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल पर जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन दूसरी तरफ पुलिस और सुरक्षा बल भी पूरी तरह से तैयार हैं, उन्हें रोकने के लिए, जिससे साफ है कि टकराव होगा ही होगा।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में 1000 से ज्यादा हिरासत में लिए गए, दीपके बोले- ‘मोदी ने हार मान ली’