दिल्ली में 90 दिनों के भीतर 10 लाख से अधिक 'पिंक सहेली कार्ड' जारी, एक डील भी पक्की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

2 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया 'पिंक सहेली NCMC कार्ड' दिल्ली में सफर करने वाली महिलाओं को DTC बसों में मुफ्त यात्रा का एक आधुनिक, डिजिटल और सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध कराने के लिए पेश किया गया था।

दिल्ली में 90 दिनों के भीतर 10 लाख से अधिक 'पिंक सहेली कार्ड' जारी, एक डील भी पक्की

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए लॉन्च के 90 दिनों के भीतर 'पिंक सहेली नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड' (NCMC) के 10 लाख से ज्यादा कार्ड जारी कर दिए हैं, जो देश में सबसे तेज और बड़े पैमाने पर डिजिटल मोबिलिटी समाधान के रोल-आउट में से एक है। 2 मार्च 2026 को लॉन्च किया गया 'पिंक सहेली NCMC कार्ड' दिल्ली में सफर करने वाली महिलाओं को DTC बसों में मुफ्त यात्रा का एक आधुनिक, डिजिटल और सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध कराने के लिए पेश किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग और DTC की टीमों ने इस पहल को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए शुरुआत से ही पूरी लगन और प्रतिबद्धताके साथ काम किया। उन्होंने आगे कहा कि इतने कम समय में 10 लाख का आंकड़ा पार करना बेहद संतोष का विषय है। सबसे बड़ी खुशी इस बात की है कि यह सुविधा हमारी माताओं और बहनों तक पहुंच गई है। यह केवल एक ट्रैवल कार्ड नहीं है, बल्कि यह सुविधा, सशक्तिकरण और एकीकृत मोबलिटी की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है।

पिंक सहेली कार्ड से कई और फायदे

उन्होंने बताया कि 'पिंक सहेली कार्ड' केवल मुफ्त बस यात्रा तक ही सीमित नहीं है। यह कई और फायदे देता है। 'नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड' (NCMC) फ़्रेमवर्क पर आधारित इस कार्ड को रिचार्ज किया जा सकता है और दिल्ली मेट्रो, RRTS और NCMC-सक्षम जैसे अन्य सिस्टम में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे महिला यात्रियों को वास्तविक रूप में एकीकृत मोबिलिटी का शानदार अनुभव मिलता है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल दिल्ली भर में लगभग 73 वितरण केंद्रो के जरिए 'पिंक सहेली कार्ड' जारी किए जा रहे हैं और हर रोज लगभग 11000 कार्ड जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर मांग बढ़ती है तो सरकार वितरण क्षमता और पहुंच को और ज्यादा बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता साफ है जो भी पात्र महिला इस सुविधा का लाभ उठाना चाहती है, उसे यह कार्ड जरूर बनवा लेना चाहिए। अगर अनुमान से ज़्यादा मांग होती है, तो हम इसे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। DTC के पास ज़्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए जरूरी स्टाफ, सिस्टम और ऑपरेशनल तैयारी मौजूद है।

ARF के साथ डील

इस कार्यक्रम के दौरान डीटीसी ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट स्टैक और 'वन दिल्ली ऐप' के संचालन, रख-रखाव और संवर्धन के लिए IIT कानपुर के 'ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन' (ARF) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर भी हस्ताक्षर किए।

यह साझेदारी ‘वन दिल्ली ऐप’, ONDC आधारित बस टिकटिंग और अन्य यात्री सेवाओं जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को उन्नत तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के माध्यम से मजबूत बनाते हुए दिल्ली के डिजिटल सार्वजनिक परिवहन इकोसिस्टम को मजबूत करेगी।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।