Hindi Newsएनसीआर NewsOpportunity to buy more than 4500 awas vikas flats on big discount in Ghaziabad know price and location ncr
गाजियाबाद में बड़ी छूट के साथ 4500 से अधिक फ्लैट खरीदने का मौका, जानें कीमत और लोकेशन

गाजियाबाद में बड़ी छूट के साथ 4500 से अधिक फ्लैट खरीदने का मौका, जानें कीमत और लोकेशन

संक्षेप:

एनसीआर के शहर गाजियाबाद में आवास एवं विकास परिषद के साढ़े चार हजार से अधिक खाली पड़े फ्लैट 15 फीसदी तक की छूट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर यह योजना 30 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।   

Fri, 31 Oct 2025 08:36 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

एनसीआर के शहर गाजियाबाद में आवास एवं विकास परिषद की मंडोला विहार और सिद्धार्थ विहार योजना में साढ़े चार हजार से अधिक खाली पड़े फ्लैट 15 फीसदी तक की छूट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की तर्ज पर यह योजना 30 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। परिषद ने दिवाली पर फ्लैट के दामों में 15 फीसदी छूट देने की घोषणा की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गाजियाबाद की दो योजनाओं में साढ़े चार हजार से अधिक फ्लैट खाली हैं। पहले 60 दिन में संपूर्ण भुगतान पर पांच फीसदी छूट मिलती थी। इसे बढ़ाकर 15 फीसदी किया गया है। हालांकि, यह छूट निश्चित समय के लिए ही है। योजना 30 अक्टूबर से 31 जनवरी 2026 तक चलेगी।

इस अवधि में लोग आवास एवं विकास परिषद, उत्तर प्रदेश की साइट upavp.in पर जाकर जिला और योजना का चयन कर खाली फ्लैटों की सूची देख सकते हैं। फ्लैट पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन के 60 दिन के भीतर भुगतान पर फ्लैट की कीमत में 15 फीसदी की छूट मिलेगी। 61 से 90 दिन के भीतर भुगतान करते हैं तो 10 फीसदी छूट दी जाएगी। इसके बाद छूट नहीं मिलेगी। सभी फ्लैटों पर 10 साल के होम लोन की भी सुविधा है। 31 जनवरी के बाद योजना समाप्त हो जाएगी और 60 दिन में संपूर्ण भुगतान पर पांच फीसदी छूट मिलेगी।

ड्रॉ प्रक्रिया के झंझट से भी मुक्ति

तीन गुना छूट के साथ परिषद ड्रॉ प्रक्रिया के झंझट से मुक्ति दे रहा है। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी संपत्ति के लिए परिषद पहले रजिस्ट्रेशन कराती है और एक से अधिक पंजीकरण होने पर ड्रॉ कराए जाते हैं। इस योजना में मनचाहा फ्लैट तुरंत अपने नाम करा सकते हैं, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क ही देना होगा। तय समय में भुगतान पर दो से तीन गुना छूट भी मिलेगी।

इन योजनाओं में खाली हैं फ्लैट

सिद्धार्थ विहार में परिषद की गंगा यमुना हिंडन अपार्मटेंट, ब्रह्मपुत्र एंक्लेव और ईडब्ल्यूएस योजना है, जहां 300 से अधिक फ्लैट खाली हैं। संपत्ति प्रबंधक प्रवीन सिंह रावत ने बताया कि 1 बीएचके से लेकर 4 बीएचके तक के फ्लैटों के साथ एक पेंट हाउस भी है। इनकी कीमत आरक्षित श्रेणी में करीब 12 लाख रुपये से शुरू होकर 1.14 करोड़ रुपये तक है। इसी तरह मंडोला विहार योजना में भी 4300 से अधिक आवास खाली हैं।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।