काम की बात: गाजियाबाद में प्लॉट लेकर मकान-दुकान बनाने का मौका, GDA 7 सितंबर को करेगा नीलामी

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

एनसीआर में अपना घर और कारोबार खड़ा करने की सोच रहे लोगों के लिए जीडीए 7 सितंबर को गाजियाबाद शहर में विभिन्न स्थानों पर अपने खाली पड़े प्लॉटों की निलामी करने जा रा है। आप भी बोली लगाकर इन प्लॉटों को खरीद सकेंगे।

Residential Plot Representative image
रेजिडेंशियल प्लॉट - सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद में इंदिरापुरम योजना समेत कई योजनाओं में रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट खरीदने का मौका है। साथ ही ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, नर्सिंग होम के प्लॉटों पर भी बोलीदार बोली लगा सकते हैं। यहां 120 वर्ग मीटर से लेकर 7 हजार वर्ग मीटर तक के प्लॉट मौजूद है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण सोमवार को इन सभी प्लॉटों की नीलामी करने जा रहा है।

जीडीए की इंदिरापुरम व इसकी विस्तार योजना में विभिन्न साइज से सबसे अधिक प्लॉट नीलामी में शामिल किए गए हैं। इसमें भी जीडीए ने पहली बार मिक्स लैंड यूज प्लॉट शामिल किए हैं। साथ ही ग्रुप हाउसिंग, हाईस्कूल, फैसलिटी प्लॉट आदि भी बोलीदारों के लिए रखे गए हैं।

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस योजना में 18 मीटर चौड़ी सड़क पर प्राधिकरण के 5 मिक्स लैंड यूज प्लॉट मौजूद हैं, जिन्हें बेचा जाएगा। यह प्लॉट खरीदने के लिए बोलीदारों के पास अच्छा मौका होगा। इन्हें खरीदने के बाद प्राधिकरण से मिक्स लैंड यूज के तहत नक्शा स्वीकृत कराकर आवासीय समेत व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्लॉट का प्रयोग किया जा सकेगा। अधिकारी बताते हैं कि 7 सितंबर को सुबह 11 बजे से हिंदी भवन में बोली लगेगी। हालांकि इसके लिए बोलीदारों को सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। जो भी बोलीदार प्लॉट पर ज्यादा बोली लगाएगा, उसे ही वह प्लॉट आवंटित कर दिया जाएगा। नीलामी के लिए प्राधिकरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। नीलामी में 84 प्लॉट शामिल किए हैं।

इंदिरापुरम में सबसे अधिक प्लॉट

जीडीए ने इंदिरापुरम व इसकी विस्तार योजना में विभिन्न साइज के 62 प्लॉट नीलामी में शामिल किए हैं। यह प्लॉट दुकान, व्यावसायिक, आवासीय, होटल, क्योस्क आदि तरह के है। इसके अलावा मधुबन बापूधाम में औद्योगिक प्लॉट हैं, जिनकी बिक्री होगी। इंद्रप्रस्थ योजना में ग्रुप हाउसिंग के प्लॉट हैं। वैशाली, कौशांबी, कर्पूरीपूरम, अंबेडकर रोड डिस्ट्रिक्ट सेंटर और यूपी बॉर्डर में भी विभिन्न तरह के प्लॉट मौजूद हैं। ये विभिन्न साइज के आवासीय, व्यावासिक, ग्रुप हाउसिंग, प्राइमरी नर्सरी स्कूल, हायर सेकेंड्री स्कूल, हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, हेल्थ सेंटर आदि प्लॉट हैं।

पिछले साल प्राधिकरण ने 288 करोड़ कमाए

पिछले साल लोगों ने प्राधिकरण की संपत्ति काफी तादात में खरीदी है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि पिछले साल गोविंदपुरम, इंदिरापुरम, इंद्रप्रस्थ, कौशांबी, प्रताप विहार समेत अन्य योजनाओं में प्राधिकरण के खाली पड़े प्लॉट बोलीदारों ने बोली लगाकर खरीदे थे। इन प्लॉटों को बेचकर प्राधिकरण ने पिछले साल करीब 288 करोड़ रुपये की आय अर्जित भी की थी।

प्रदीप कुमार सिंह, अपर सचिव गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, ''जीडीए (गाजियाबाद विाकास प्राधिकरण) की संपत्ति ज्यादातर लोग खरीद रहे हैं। ऐसे में 7 सितंबर को होने वाली नीलामी में काफी प्लॉट बिकने की उम्मीद है। इससे प्राधिकरण को आय अर्जित होगी। लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल हों।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsगाजियाबाद में प्लॉट लेकर मकान-दुकान बनाने का मौका, GDA 7 सितंबर को करेगा नीलामी