
दिल्ली पलूशन पर चीन के फॉर्मूले से ही बनेगी बात, लोकसभा में कांग्रेस सांसद की मांग
लोकसभा में दिल्ली पलूशन का मुद्दा उठा। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगौर ने कहा कि दिल्ली का दम घुट रहा है, केवल चीन का फॉर्मूला ही दिल्ली को बचा सकता है।
Delhi Pollution: नई दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में कहा कि दिल्ली 'दम घुटने' की स्थिति में है और इसे बचाने के लिए बीजिंग की तरह एक कड़े क्लीन-एयर प्लान की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी दी कि हवा की खराब गुणवत्ता से लाखों लोग खतरे में हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार पर भी हमला बोला। आरोप लगाया कि मॉनिटरिंग स्टेशनों के आसपास पानी छिड़ककर AQI को कृत्रिम रूप से बेहतर दिखाने की कोशिश की जा रही है।
गुरुवार को लोकसभा में बोलते हुए टैगोर ने कहा, “दिल्ली जहरीली गैस में सांस ले रही है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे, मजदूर बाहर खड़े तक नहीं हो सकते, अस्पताल सांस और दिल की बीमारियों से भरे पड़े हैं। लोग सिर्फ परेशान नहीं हैं, वे सच में घुट रहे हैं। सरकार क्या कर रही है?”
उन्होंने दिल्ली सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि न सख्त कार्रवाई हो रही है, न कोई साफ-सुथरी योजना, न ही जवाबदेही दिखाई दे रही है। टैगोर ने आरोप लगाया कि सरकारें “कॉस्मेटिक गिमिक्स” कर रही हैं, जिसमें मॉनिटरिंग स्टेशनों के आसपास पानी छिड़ककर AQI को कृत्रिम रूप से बेहतर दिखाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “नंबर मैनेज करने से प्रदूषण कम नहीं होता। कृपया जागिए, पानी छिड़कने से बच्चों की जान नहीं बचेगी।”
प्रमुख मांगें
टैगोर ने दिल्ली के लिए बीजिंग मॉडल की तर्ज पर आपातकालीन क्लीन-एयर प्लान लागू करने की मांग की, जिसमें सभी थर्मल पावर प्लांट में अगले 12 महीनों में FGD सिस्टम लगाना, दिल्ली-एनसीआर में 2 साल के भीतर 50% पब्लिक बसों को इलेक्ट्रिक करना और पूरे देश में EV चार्जिंग नेटवर्क बढ़ाना, उद्योगों की असली जांच, थर्ड-पार्टी मॉनिटरिंग और नियम तोड़ने वालों पर शटडाउन, निर्माण कार्यों में 24 घंटे निगरानी और कड़ी सजा का प्रावधान शामिल है। उन्होंने यह मांग की कि सिर्फ AQI दिखाने के बजाय रोज कार्रवाई रिपोर्ट के लिए एनसीआर का एक क्लीन एयर वॉर रूम बनाना जरूरी है। एक राष्ट्रीय क्लीन-एयर रोडमैप तैयार किया जाए, जिसमें साफ लक्ष्य हों और इसकी एक स्वतंत्र अथॉरिटी निगरानी करे।
टैगोर ने यह भी कहा कि हर साल हवा और पराली का हवाला दिया जाता है, लेकिन असल में कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने सरकार से अपील की कि वह कड़े कदम उठाकर दिल्ली की हवा को सच में सुधारने का काम करे। इस बीच, गुरुवार सुबह दिल्ली का AQI 287 दर्ज किया गया और कई इलाकों में धुंध की परत छाई रही।

लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन




