काम की बात: दिल्ली में ₹35 किलो मिलेगी प्याज, 1.21 लाख टन का बफर स्टॉक; NCR को लेकर क्या प्लान?

भाषा, नई दिल्ली
share

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली में 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर इसे बेचने की तैयारी है। खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी इसकी शुरुआत करेंगे। कैसे होगी बिक्री? क्या है सरकार का प्लान? इस रिपोर्ट में जानें…

onion
दिल्ली में 35 रुपये प्रति किलो के रेट से प्याज बेचने की योजना है।

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली में इसे 35 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से उपलब्ध कराने की योजना है। केंद्र सरकार गुरुवार से दिल्ली में बफर स्टॉक का प्याज 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर बेचेगी। गौर करने वाली बात यह कि केंद्र सरकार की ओर से यह पहल ऐसे वक्त में की गई है जब देश के कई शहरों में प्याज की खुदरा कीमतें 55 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

1.21 लाख टन का 'बफर स्टॉक'

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी बृहस्पतिवार को दिल्ली में रियायती दर पर प्याज की बिक्री की शुरुआत करेंगे। केंद्र सरकार ने 2026 के लिए प्याज का 1.21 लाख टन का 'बफर स्टॉक' तैयार किया है। इसी स्टॉक से प्याज को बाजार में उतारा जाएगा।

स्पेशल ट्रेन से 840 टन प्याज आ रहा दिल्ली

केंद्र सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों को कम करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार नासिक से 840 टन प्याज एक विशेष ट्रेन के जरिए दिल्ली ला रही है। इसको 'कांदा एक्सप्रेस' नाम दिया गया है। कुल 21 बोगियों में 840 टन प्याज दिल्ली लाई जा रही है।

कीमतों में गिरावट का अनुमान

केंद्र सरकार के इन कदमों से दिल्ली-एनसीआर में प्याज की कीमतें गिरने की संभावना है। सरकार की इस पहल से स्टॉक कर के महंगे दाम पर बिक्री करने वालों को भी झटका लगेगा। बाजार में आवक बढ़ने से प्याज की कीमतों में गिरावट आने की संभावना है।

बफर स्टॉक निकालेगी सरकार

केंद्र सरकार ने राहत देने के लिए एनसीसीएफ और नाफेड के बफर स्टॉक को बाहर निकालने का भी निर्णय लिया है। दिल्ली पहुंचने के बाद प्याज को अन्य शहरों में भी भेजे जाने की संभावना है। इस खुदरा बिक्री का संचालन 3 एजेंसियां भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नाफेड), भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और केंद्रीय भंडार करेंगी।

एनसीआर के शहरों में भी होगी बिक्री

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक अनीस जोसेफ चंद्रा ने बताया कि हम गरुवार से दिल्ली में बिक्री शुरू करेंगे। इस वीकेंड तक NCR रीजन के शहरों में भी सस्ते प्याज की बिक्री शुरू की जाएगी। एनसीसीएफ के पास प्याज का करीब 62 हजार टन बफर स्टॉक है। इसमें से महाराष्ट्र के नासिक से 400 टन प्याज रेल के जरिए दिल्ली भेजा जा रहा है।

मोबाइल वैन का भी होगा इस्तेमाल

एनसीसीएफ दिल्ली में केंद्रीय भंडार के 100 स्टोर के जरिए प्याज बेचेगा। वहीं मदर डेयरी के करीब 300 बिक्री केंद्रों के जरिए प्याज बेचने को लेकर भी बातचीत चल रही है। एनसीसीएफ शुरुआत में 15 मोबाइल वैन के जरिए भी प्याज बेचेगा। इनकी संख्या शुक्रवार से बढ़ाकर 40 की जाएगी।

चंडीगढ़, लुधियाना, वाराणसी और अन्य शहरों में होगी बिक्री

एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक अनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा कि रेल के जरिए आने वाली प्याज की खेप का इस्तेमाल चंडीगढ़, लुधियाना, वाराणसी और अन्य शहरों में भी बिक्री के लिए की जाएगी।नाफेड के पास 55 हजार टन से कम प्याज का बफर स्टॉक है। वह भी दिल्ली के अलावा कोच्चि और गुवाहाटी समेत अन्य केंद्रों पर रियायती दर पर प्याज बेचेगा।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में ₹35 किलो मिलेगी प्याज, 1.21 लाख टन का बफर स्टॉक; NCR के लिए भी प्लान