'एक दिन ओवैसी को ही बुर्का पहनकर...' हिजाब वाली प्रधानमंत्री पर कपिल मिश्रा

Jan 12, 2026 09:46 am ISTMohit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

असदुद्दीन ओवैसी ने हाल में कहा था कि कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी ने ये भी कहा था कि भारत का संविधान सभी समुदायों के लोगों को समान दर्जा देता है

'एक दिन ओवैसी को ही बुर्का पहनकर...' हिजाब वाली प्रधानमंत्री पर कपिल मिश्रा

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हाल में कहा था कि कहा है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। ओवैसी ने ये भी कहा था कि भारत का संविधान सभी समुदायों के लोगों को समान दर्जा देता है जबकि पाकिस्तान का संविधान शीर्ष संवैधानिक पदों के लिए केवल एक ही समुदाय तक सीमित है। आपको बता दें कि ओवैसी ने ये बयान 15 जनवरी को होने वाले नगर निगम चुनावों से पहले महाराष्ट्र के सोलापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया था।

ओवैसी की इस टिप्पणी पर अब दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कहा कि एक दिन ओवैसी को ही बुर्का पहनकर ना भागना पड़ जाए।

मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा ‘ओवैसी साहब को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि हिजाब वाली को पहले अपने घर से तो निकालो। आप तो बाहर नहीं निकलने दे रहे और न ही पढ़ाई करने दे रहे हैं। उन्हें ट्रिपल तलाक और हलाला में कुचल कर रखा हुआ है। और अगर ज्यादा ही हिजाब वाली और बुर्के वाली को कुचलोगे तो वहीं होगा जो ईरान में हो रहा है। एक दिन ओवैसी को बुर्का पहनकर भागना पड़ेगा।’

वहीं एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ‘बुर्के वाली जाग गईं, इनकी आंखें खुल गईं तो ईरान की तरह होगा, तब ओवैसी को खुद बुर्का पहनकर भागना पड़ेगा।’

आपको बता दें कि ईरान में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन जारी रहे। कट्टरपंथी इस्लामिक शासन व्यवस्था के खिलाफ दो सप्ताह से जारी इन विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ईरान के बिगड़ते हालात पर अमेरिका नजर रखे हुए है।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit
मोहित ने पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी दिल्ली से की है। 2016 में डिजिटल मीडिया डेब्यू। अमर उजाला से शुरुआत फिर एनडीटीवी और जनसत्ता से होकर अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर डिप्टी कंटेट प्रोड्यूसर पद पर कार्यरत। स्पोर्ट्स की वेब स्टोरीज कवर करते हैं। पॉलिटिक्स में दिलचस्पी रखते हैं। खाली समय में गेम खेलना और खाना पसंद है। और पढ़ें
;;;