सोनम वांगचुक के 'ये संत नहीं' वाले बयान पर रांका की दो टूक- ‘हां हमारी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं’

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान भूख हड़ताल करने वाले सोनम वांगचुक ने बड़ा बयान देते हुए सीजेपी वालों के लिए कहा कि ये संत नहीं हैं… वांगचुक के इस बयान पर CJP के आशुतोष रांका ने खुलकर बयानबाजी की है। रांका ने वांगचुक के बयान पर दो टूक शब्दों में कहा- ‘हां, हमारी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं।

सोनम वांगचुक के 'ये संत नहीं' वाले बयान पर रांका की दो टूक- ‘हां हमारी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं’
सोनम वांगचुक के 'ये संत नहीं' वाले बयान पर रांका की दो टूक- ‘हां हमारी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं’

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर और प्रवक्ता जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के शुरूआती समय में लगातार कहते रहे कि यहां राजनीतिक दलों की कोई जगह नहीं है, लेकिन फिर धीरे-धीरे विपक्ष के कई बड़े चेहरे दिखाई दिए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद सीजेपी वाले खुदको एक प्रेशर ग्रुप की तरह पेश करने लगे।

लेकिन उनकी राजनीतिक महत्वाकाक्षाओं की बहस तब तेज हो गई, जब 26 दिन भूख हड़ताल करने वाले सोनम वांगचुक ने कहा- कि ये संत नहीं हैं, इनकी भी महत्वाकांक्षाएं हैं। वांगचुक के इस बयान पर CJP के आशुतोष रांका ने खुलकर बयानबाजी की है। रांका ने वांगचुक के बयान पर दो टूक शब्दों में कहा- ‘हां, हमारी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं।’ इसके बाद CJP का असली मकसद भी बताया।

सोनम वांगचुक के बयान पर रांका की दो टूक

इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक के बयान का जिक्र करते हुए आशुतोष रांका से पूछा गया- क्या CJP के नेताओं की राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं और क्या वह वांगचुक की बात से सहमत हैं? इसके जवाब में रांका ने कहा कि उन्होंने सोनम वांगचुक का पॉडकास्ट सुना है और उनसे इस मुद्दे पर बातचीत भी हुई है। उनके मुताबिक, वांगचुक के कई बयान संदर्भ से हटाकर पेश किए जा रहे हैं।

रांका ने कहा कि वांगचुक ने CJP के आंदोलन और उसके नेताओं की काफी तारीफ भी की थी। उन्होंने दावा किया कि वांगचुक ने कहा था कि CJP के लोग देश के मौजूदा नेताओं से बेहतर हैं और आंदोलन के दौरान उनकी नीयत साफ और वास्तविक थी।

‘हम राजनीति करने का तरीका बदलना चाहते हैं’

आशुतोष रांका ने कहा कि CJP शुरू से ही यह स्पष्ट करता रहा है कि वह देश की राजनीति को बदलने के लिए संघर्ष कर रहा है। उनके मुताबिक, इसका मतलब यह नहीं है कि संगठन भी वही राजनीति करेगा, जिस तरह अब तक देश में होती आई है। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति लंबे समय से आम लोगों से जुड़े मूल मुद्दों को नजरअंदाज करती रही है। CJP इसी राजनीतिक व्यवस्था और उसके काम करने के तरीके में बदलाव चाहता है।

रांका ने कबूला- हां हमारी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं

रांका ने कहा, “हमारी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं, जब इसका मतलब देश में राजनीति चलाने के तरीके को बदलना है।” उन्होंने साफ किया कि संगठन राजनीति को उसी तरह जारी रखने के पक्ष में नहीं है, बल्कि वह देश में राजनीति के तरीके को बदलना चाहता है।

CJP का मकसद साफ है- देश की राजनीति में बदलाव लाना

रांका ने सवाल उठाया कि CJP आंदोलन शुरू होने से पहले संसद में पेपर लीक को लेकर कब चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा कोई उदाहरण याद नहीं आता। उनके मुताबिक, CJP आंदोलन के बाद ही इस तरह के मुद्दों को राजनीतिक चर्चा में ज्यादा जगह मिली।

उनका दावा है कि CJP ने देश की राजनीतिक चर्चा की दिशा बदलने में भूमिका निभाई है।हालांकि, रांका ने यह भी कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि CJP अपने मकसद में पूरी तरह सफल हो गया है। लेकिन संगठन का लक्ष्य साफ है- देश की राजनीति में बदलाव लाना और राजनीति को आम लोगों के मूल मुद्दों के करीब लाना।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसोनम वांगचुक के बयान पर रांका की दो टूक-'हां हमारी राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं हैं'