सोशल मीडिया पर हुई उन्नाव रेप पीड़िता की पहचान उजागर, दिल्ली पुलिस ने लिया यह ऐक्शन

हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पीड़िता की नई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने एक अलग जांच शुरू की और ऑनलाइन पोस्ट की जांच करने और कानून का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए इस मामले में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की।

Delhi Police registers FIR over disclosure of Unnao rape survivor's identity on social media
दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर उन्नाव रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने के मामले में FIR दर्ज की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हेमलता कौशिक, नई दिल्ली

देशभर में चर्चित रहे उन्नाव बलात्कार केस में पीड़िता की पहचान उजागर करने और सोशल मीडिया पर उससे जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक FIR दर्ज की है। पुलिस ने इस बात की जानकारी शुक्रवार को राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट को दी। यह बात अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार की अदालत में सुनवाई के दौरान सामने आई। दिल्ली पुलिस ने अदालत में जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश की, जिसमें बताया गया कि पीड़िता की नई शिकायत के बाद बीते 6 अगस्त को साइबर पुलिस थाने में इस बारे में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह FIR पॉक्सो मामले में पीड़िता की पहचान उजागर करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करके आपत्तिजनक कमेंट और कंटेंट पोस्ट करने के आरोपों से संबंधित है। पीड़िता ने कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि यौन उत्पीड़न पीड़िता की पहचान की सुरक्षा के लिए कानूनी रोक के बावजूद कई लोग ऑनलाइन उसकी पहचान उजागर कर रहे हैं।

पीड़िता बोली- पहले भी हो चुकी एक FIR दर्ज

अपनी शिकायत में पीड़िता ने अदालत को बताया कि साल 2025 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भी ऐसी ही एक FIR पहले दर्ज की गई थी। यह मामला अभी भी एक स्थानीय अदालत में लंबित है। हालांकि उसने आरोप लगाया कि पहले के आपराधिक मामले के बावजूद सोशल मीडिया पर उसकी पहचान और फोटो दिखाने वाली आपत्तिजनक पोस्ट आती रहीं।

दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए दर्ज की अलग FIR

पीड़िता की नई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस ने एक अलग जांच शुरू की और ऑनलाइन पोस्ट की जांच करने और कानून का उल्लंघन करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए इस मामले में एक अलग प्राथमिकी दर्ज की।

निजता की रक्षा के लिए बार-बार कहती रही हैं अदालतें

बता दें कि भारतीय कानून के तहत, यौन अपराधों के पीड़ितों की पहचान (इनमें नाबालिग बच्चों से जुड़े मामले भी शामिल हैं) उजागर नहीं की जा सकती। अदालतों ने बार-बार पीड़िता की निजता व गरिमा की रक्षा करने की जरूरत पर जोर दिया है। यह मामला उन्नाव बलात्कार के मुकदमे से जुड़ा है, जो देश के सबसे हाई-प्रोफाइल आपराधिक मामलों में से एक है।

इस केस को लेकर पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिसंबर 2019 में दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने बलात्कार का दोषी ठहराया था। साथ ही उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उनकी दोषसिद्धि और सजा को फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसोशल मीडिया पर हुई उन्नाव रेप पीड़िता की पहचान उजागर, पुलिस ने लिया यह ऐक्शन