काम की बात: ओल्ड गुरुग्राम के 23 सेक्टरों की मुख्य सड़कों को सुरक्षित बनाएगा GMDA, ये काम कराने की तैयारी

हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
Follow us on Google News
share

अगर आप भी ओल्ड गुरुग्राम में रहते हैं तो आपके लिए राहत भरी खबर है। जीएमएडी ने ओल्ड गुरुग्राम शहर के 23 सेक्टरों की मुख्य सड़कों को राहगीरों और वाहन सवारों के लिए सुरक्षित बनाने का प्लान बनाया है।

Road construction Representative image
सड़क मरम्मत कार्य - AI निर्मित सांकेतिक तस्वीर

ओल्ड गुरुग्राम के 23 सेक्टरों की मुख्य सड़कों को सुरक्षित करने की तैयारी चल रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) इस कार्य के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इस राशि से सड़कों पर लेन डिवाइडिंग, जेबरा क्रॉसिंग सहित अन्य सड़क सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी।

जीएमडीए ने सेक्टर-एक से लेकर सेक्टर-23 तक की मुख्य सड़कों को सुरक्षित किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को टेंडर जारी कर दिया, जिसे 18 सितंबर को खोला जाएगा। अक्टूबर में टेंडर आवंटित कर ठेकेदार को सड़कों को सुरक्षित करने के लिए एक साल का समय दिया जाएगा।

यह सुविधा दी जाएगी

इन मुख्य सड़कों पर इंडियन रोड कांग्रेस के तहत 520 दिशा सूचक सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। सड़क किनारे 1.2 मीटर ऊंची जाली लगाई जाएगी, जिससे कोई आवारा पशु अचानक सड़क पर नहीं आ जाए। जिन सड़कों के बीच में डिवाइडर नहीं है, वहां पर बैरियर लगाकर डिवाइडर का बंदोबस्त किया जाएगा। सड़कों पर थर्मोप्लास्टिक पेंट से लेन डिवाइडिंग की जाएगी। इसके अलावा जेबरा क्रॉसिंग के इंतजाम किए जाएंगे। सड़क किनारे और लेन के ऊपर स्टड लगाए जाएंगे, जिससे वाहन चालक अपनी लेन में वाहन चलाए। यदि कोई सड़क घूम रही है तो सड़क हादसे से बचाव को लेकर सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। जिन सड़कों पर स्पीड ब्रेकर की जरूरत है, वहां उनका बंदोबस्त किया जाएगा।

बता दें कि, ओल्ड गुरुग्राम की अधिकांश सड़कों की हालत बदहाल अवस्था में है। इनमें बसई रोड, ओल्ड रेलवे रोड, न्यू रेलवे रोड, सेक्टर-नौ-नौए रोड, सेक्टर-चार-सात रोड, धनवापुर रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, पालम विहार रोड, शीतला माता रोड आदि हैं। गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।

अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए, ''सेक्टर-एक से लेकर सेक्टर-23 की सड़कों को यातायात के लिहाज से दुरुस्त किया जाएगा। इनमें सड़क सुरक्षा उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। सड़कों की मरम्मत कार्य को लेकर टेंडर आवंटित किया गया है।''

दौला-हरचंदपुर के बीच सड़क का काम शुरू

वहीं सोहना में दौला-हरचंदपुर के बीच 5 किलोमीटर लंबे रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस मार्ग पर गड्ढों के कारण दर्जनभर गांवों में रहने वाले ग्रामीणों का आपसी संपर्क टूटा हुआ है। सड़क का निर्माण होने से एक गांव से दूसरे गांव जाना आसान होगा। दमदमा-सोहना रोड से वाया दौला-हरचंदपुर जाने वाली सड़क से लगते दर्जनभर गांवों में रहने वाले ग्रामीणों के बीच जल्द ही आना-जाना हेागा। दौला-हरचंदपुर रोड से लगते गांव खोहर, निमौठ, रानी का सिंघौला, खेड़लीलाला, राहाका, सतलाका, अभयपुर, गढ़ी बाजीदपुर समेत अन्य गांवों में रहने वाले लोगों एक दूसरे से अलग-थलग पड़े हुए हैं, जिसका कारण दौला-हरचंदपुर मार्ग में पिछले 12 साल से हो रहे गड्ढ़ों ने सड़क का नामूनिशान तक मिटा दिया। गड्ढे़ इतने गहरे और खतरनायक बन गए हैं कि ग्रामीण रोड पर पैदल चलने से भी कतराने लगे हैं। बरसात के मौसम में तो ये गड्ढ़े और भी गहरे होते रहे हैं। लेकिन जैसे ही बरसात का मौसम समाप्त होगा। लोक निर्माण विभाग मरम्मत के दौरान सड़क पर बनें गड्ढ़ों को भरवाता रहा है।

12 साल बाद सड़क का निर्माण शुरू हुआ

क्षेत्र के दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों का आखिर रोड पर बनें गड्ढ़े भरे जाने तथा सड़क का नये सिरे से निर्माण कार्य शुरू हो गया। जिसका ग्रामीण पिछले 12 सालों से इंतजार कर रहे थे। उक्त सड़क पर बनें गड्ढ़ों से तंग दर्जनभर गांवों के ग्रामीणों ने हल्का विधायक से लेकर सांसद व प्रशासनिक अधिकारियों से रोड का निर्माण कराने की मांग करते-करते थक गए हैं। ग्रामीणों ने सड़क में बने गड्ढ़ों के बीच खड़े होकर आंदोलन की चेतावनी तक भी दे डाली थी। मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम के माध्यम से सड़क का निर्माण कराने का मांगपत्र तक सौंपा भी गया। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ सुरेन्द्र कुमार का कहना है कि दौला-हरचंदपुर रोड का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उक्त सड़क निर्माण पर 31 करोड़ 46 लाख रुपये की लगात आएगी। रोड बनाने वाली एजेंसी को कार्य में कोताही न बरतने की कड़ी हिदायतें दे दी गई है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , CJP Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsओल्ड गुरुग्राम के 23 सेक्टरों की मुख्य सड़कें होंगी सुरक्षित, GMDA कराएगा ये काम