ओडिशा की महिला से दिल्ली में दरिंदगी, सराय काले खां में सड़क पर फेंका; पुलिस ने किया रेस्क्यू

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है। युवती को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Delhi Rape victim in shock

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां में शुक्रवार सुबह एक युवती के साथ रेप की वारदात सामने आई है। युवती को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने युवती का मेडिकल होने के बाद रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज का मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं।

पुलिस डीडी एंट्री पर रेप का मामला दर्ज कर लिया है और युवती से पूछताछ कर आरोपियों के बारे में पता करने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया की शुक्रवार सुबह एक राहगीर ने पुलिस को युवती के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना दी। पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने युवती अस्पताल में भर्ती किया। जहां जांच में युवती के निजी पार्ट से खून आने की जानकारी हुई।

जांच के दौरान पता चला कि युवती मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। करीब एक साल पहले बिना घर वालों को बताएं दिल्ली आ गई थी। करीब दो महीने पहले वह कटवरिया सराय में पुलिस को मिली थी। तब उसके परिजनों को सूचना दी गई थी, लेकिन वह अपने परिवार वालों के साथ नहीं गई। बाद में उसका मोबाइल गुम हो गया या चोरी हो गया। उसके बाद वह न तो पुलिस के संपर्क में रह सकी न ही परिवार वालों के संपर्क में थी। वह कभी एटीएम के बाहर तो कभी कहीं सो जाती थी।

शुक्रवार सुबह वह घायल हालत में सराय काले खां में मिली। प्राथमिक जांच में मामला रेप का लग रहा है। हालांकि वह मानसिक तौर पर परेशान लग रही है। वह पुलिस को घटना बताने में भी मदद नहीं कर रही है। वहीं टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना 3.20 बजे भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने दी थी। जिन्होंने महिला को खून से सने कपड़ों में सड़क पर चलते हुए देखा। सूचना पर स्थानीय पुलिस पहुंची। उन्होंने महिला को फटी कुर्ती और शरीर के निचले हिस्से में कपड़े का एक टुकड़ा पहने हुए पाया।

Sneha Baluni

लेखक के बारे में

Sneha Baluni
पत्रकारिता का करीब एक दशक का अनुभव। दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय जनसंचार संस्थान और गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई। दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी खबरों पर विशेष नजर। समय मिलने पर बैंडमिंटन खेलना, प्रकृति की सैर पसंद है। लाइव हिन्दुस्तान से पहले लाइव इंडिया, जनसत्ता, अमर उजाला में अलग-अलग भूमिकाओं में काम करने का मौका मिला। एनजीओ में भी काम का अनुभव। स्नेहा मूलरूप से उत्तराखंड के कोटद्वार जिले की रहने वाली हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsओडिशा की महिला से दिल्ली में दरिंदगी, सराय काले खां में सड़क पर फेंका