नूंह में मासूम 3 बेटियों संग 70 फुट गहरे कुएं में कूदी महिला, अब तक 2 के शव मिले

Mar 10, 2026 10:18 pm ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नूंह
share

गुरुग्राम से सटे हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि महिला और उसकी एक बेटी की तलाश अब भी जारी है।

नूंह में मासूम 3 बेटियों संग 70 फुट गहरे कुएं में कूदी महिला, अब तक 2 के शव मिले

गुरुग्राम से सटे हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि महिला और उसकी एक बेटी की तलाश अब भी जारी है।

महिला की पहचान 28 साल की साहिला पत्नी शाहिद के रूप में हुई है। तीनों बच्चियों की उम्र 4 वर्ष और 7 वर्ष और एक महज 5 महीने की थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस बचाव अभियान चला रही है, लेकिन दो शव अभी तक निकाले नहीं जा सके हैं।

भरी दोपहर अचानक कूदी कुएं में

गांव बदोपुर में दोपहर में अचानक शोर मचा कि गांव के कुएं में कोई डूब गया है। वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना फिरोजपुर झिरका पुलिस को दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो बच्चियों के शव कुएं से निकाल लिए गए। कुआं करीब 70 फीट गहरा है और उसमें काफी पानी है। पुलिस ने गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया है और कुएं में ऑक्सीजन और जाल की मदद से शव तलाशे जा रहे हैं। फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है, जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।

प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह का मामला

महिला द्वारा इस तरह से खौफनाक कदम उठाने के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है। हालांकि पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू कलह का लग रहा है। अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, अभी इस मामले में थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

रिपोर्ट: मोनी देवी

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।