नूंह में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; 10 लोग घायल

Mar 31, 2025 02:28 pm ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद। हिन्दुस्तान
share

हरियाणा के नूंह के बिछौर थाना इलाके में सोमवार को ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों ओर के 10 लोग घायल घायल बताए जा रहे हैं।

नूंह में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे; 10 लोग घायल

हरियाणा के नूंह के बिछौर थाना इलाके में सोमवार को ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दोनों ओर के 10 लोग घायल घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, नूंह के बिछौर थाना अंतर्गत आने वाले तिरवाड़ा गांव में सोमवार को ईद की नमाज अदा करने के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर स्थिति फिलहाल शांत और नियंत्रण में है।

बिछौर थाना एसएचओ जगवीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11:00 बजे सूचना मिली थी कि गांव तिरवाड़ा में दो पक्षों में झड़प हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर झगड़े को शांत कराया गया। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनमें जमीनी विवाद को लेकर काफी समय से रंजिश चल रही है। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तक पुलिस को इस मामले में शिकायत नहीं दी गई है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।