नूंह में भारी हंगामा, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, गोलियां भी चलाईं

Sep 28, 2025 04:22 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नूंह, केशव भारद्वाज
share

नूंह में भारी हंगामा खड़ा हो गया। यहां चोर को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव किया गया है। इस दौरान गोलियां चलने की खबर भी सामने आ रही है। स्थिति को काबू करने के लिए भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

नूंह में भारी हंगामा, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, गोलियां भी चलाईं

नूंह में शनिवार को भारी बवाल खड़ा हो गया। पुन्हाना थाना क्षेत्र के इंदाना गांव में शनिवार को पंजाब से लाई गई एक संदिग्ध गाड़ी के मामलें की जांच करने पहुंची तावड़ू और पुन्हाना सीआईए की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान हवा में गोलियां चला दीं। इस दौरान कई पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए और चार–पांच पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन महिलाओं समेत 13 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में डीएसपी जितेंद्र राणा ने बताया कि पुलिस टीम जैसे ही इंदाना गांव में मुख्य आरोपी और पूर्व जिला पार्षद आजाद के घर पहुंची, तो आजाद ने पुलिस पार्टी को देखते ही जान से मारने की नीयत से उन पर सीधी गोली चला दी। इसके बाद वह वहां से भाग खड़ा हुआ। घर पर मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों ने पुलिस दल से मारपीट और अभद्रता की । इसके बाद देखते ही देखते बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस दल पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों के समर्थकों ने हवा में गोलियां भी चलाईं दीं।

पुलिस के वाहनों पर पत्थर बरसाए गए और उन्हें नुकसान पहुंचाया गया । पुलिस ने हालात को काबू करने के लिए अतिरिक्त बल मौके पर तैनात किया। इसके बाद पुलिस ने फिर से छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 13 आरोपियों को दबोच लिया। आराेपियों की पहचान शौकीन, यूनुस, जावेद, नासिर, हाफिज, रिहान, मुस्ताक, अजहरुद्दीन, युसूफ, वाजिद, नाइमा, शाहीना और नजमा शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना बिछौर में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएसपी राणा ने बताया कि कानून एवं व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। पथराव और गोली करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

महिलाओं को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों में से तीन महिलाओं को अदालत में में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि बाकी 10 आरोपियों को अदालत में पेश कर उनमें से कुछ को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं । आरोपी आज़ाद और उसके साथियों की इस मामलें में मुख्य भूमिका सामने आ रही है। आरोपियों पर पहले भी कई आपराधिक मामलें दर्ज हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और इनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।