नूंह हिंसा आरोपी कांग्रेस MLA मामन खान की सुरक्षा बढ़ी; गुरुग्राम शिफ्ट, कमांडो तैनात

Sep 22, 2025 07:36 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, चंडीगढ़
share

नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने विधायक को गुरुग्राम शिफ्ट किया है। इस दौरान दर्जनों पुलिस वाहनों का काफिला मौजूद रहा। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

नूंह हिंसा आरोपी कांग्रेस MLA मामन खान की सुरक्षा बढ़ी; गुरुग्राम शिफ्ट, कमांडो तैनात

नूंह जिले की फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मामन खान की पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने शनिवार देर शाम कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच विधायक को उनके भादस स्थित आवास से गुरुग्राम निवास पर शिफ्ट किया। इस दौरान दर्जनों पुलिस वाहनों का काफिला मौजूद था। विधायक को धमकियां मिली हैं और उनकी रेकी की गई है, जिसमें उनकी गाड़ियों के नंबर तक जुटाए गए हैं।

14 से 16 स्वैट कमांडो तैनात

हालांकि विधायक मामन खान ने धमकी की बात की पुष्टि नहीं की लेकिन उन्होंने सुरक्षा बढ़ाए जाने की बात स्वीकार की है। विधायक की सुरक्षा में अब 14 से 16 स्वैट कमांडो तैनात किए गए हैं। पुलिस ने उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है। एक बड़ी आपराधिक गैंग के विधायक को ट्रैक करने की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। खतरे की आशंका के चलते गुरुग्राम और नूंह पुलिस हाई अलर्ट पर है।

विधायक बोले- मुझे कोई खतरा नहीं

नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विधायक को सरकारी प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा प्रदान की जा रही है, जो उनके नूंह और गुरुग्राम आवास पर लागू है। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का खुलासा नहीं किया है। वहीं, विधायक मामन खान ने कहा कि मुझे किसी प्रकार का खतरा नहीं है। पुलिस समय-समय पर सुरक्षा को लेकर हिदायत देती रहती है। अब भी ऐसा ही हुआ है।

हाईकोर्ट में खारिज हो चुकी है याचिका

हाल ही में 10 सितंबर को कांग्रेस विधायक मामन खान को 2023 जुलाई में भड़की नूंह हिंसा का मुख्य सरगना बताते हुए हरियाणा सरकार ने उनकी जमानत रद्द करने की हाईकोर्ट से गुहार जो लगाई थी, उसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।

100 से अधिक हुए थे घायल

अपनी याचिका में हरियाणा सरकार ने हाई कोर्ट के समक्ष दलील दी थी कि कथित घटना में 100 से अधिक लोग घायल हुए और कुछ की जान चली गई, जिसके परिणामस्वरूप 61 प्राथमिकी दर्ज की गईं। इस मामले में जेल में बंद वरिष्ठ कांग्रेस नेता मामन खान को 18 अक्टूबर 2023 को निचली अदालत ने जमानत दे दी थी।

मामन खान पर आरोप

हरियाणा सरकार ने कोर्ट के समक्ष दलील दी कि मामन खान कथित गैर-कानूनी सभा का मुख्य सरगना था, जिसने अपराध करने के लिए अन्य सह-आरोपियों के साथ मिल कर उकसाया और साजिश रची लेकिन 18 अक्तूबर, 2023 को उसे जमानत देते समय नूंह के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने इन सभी तथ्यों पर विचार नहीं किया गया। 14 सितम्बर, 2023 को हरियाणा पुलिस ने नगीना थाने में दर्ज एफआईआर में खान को गिरफ्तार किया था।

रिपोर्ट- मोनी देवी

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।