क्यों फिर चर्चा में आ गया है नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी

Jan 28, 2025 07:46 am ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने रविवार को किशोरियों के बीच कटार बांटा था, जिसका वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्यों फिर चर्चा में आ गया है नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने रविवार को किशोरियों के बीच कटार बांटा था, जिसका वीडियो सोमवार से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एनआईटी में बिट्टू बजरंगी ने किशोरियों में कटार बांटा है। इस बाबत सोनिया चौक स्थित वेदराम वाटिका में कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

किशोरियों में एक प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। बजरंगी ने कार्यक्रम के दौरान दुर्गा शक्ति नाम से एक महिला टीम का गठन भी किया। बिट्टू बजरंगी का यह वीडियो सोमवार को जमकर वायरल हुआ। गौरतलब है कि साल-2023 में नूंह में निकाल गए बृज मंडल यात्रा के दौरान भड़की हिंसा का बिट्टू बजरंगी आरोपी है। उस पर आरोप है कि वह सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों के पास हथियार लहराया। इसके साथ ही उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।

पुलिस ने इस मामले मे 15 अगस्त-2023 को घर के पास से गिरफ्तार किया था। मौजूदा वह उस मामले में जमानत पर जेल से बाहर है। बिट्टू बजरंगी पर यह भी आरोप है कि नूंह में निकाले गए बृजमंडल यात्रा में शामिल होने के लिए जाते समय पाली में बिट्टू बजरंगी ने एक समुदाय के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया था।

कई दिनों तक माहौल बिगड़ा रहा था

बताया जा रहा है बृजमंडल यात्रा के दौरान बिट्टू का वह वीडियो चंद मिनट में ही काफी वायरल हुआ। इससे नूंह में माहौल बिगड़ा और हिंसा भड़क उठी। जिले में इसको लेकर कई दिनों तक तनाव रहा था। प्रशासन को हालात पर काबू पाने केलिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। कई दिनों तक हालात नाजुक बने हुए थे। पुलिस-प्रशासन कड़ी मुस्तैदी के बाद स्थितियां सुधरी थीं।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।