कहां तक है जासूसी का जाल; तारिफ ने 30 लोगों का बनवाया पाकिस्तान का वीजा, इन पर भी एक शक

May 20, 2025 06:44 am ISTSudhir Jha हिन्दुस्तान, नूंह
share

तारिफ ना सिर्फ खुद पाकिस्तान गया था बल्कि उसने 30 और लोगों को पड़ोसी देश का वीजा दिलवाया था। पुलिस अब सबकी कुंडली खंगाल रही है।

कहां तक है जासूसी का जाल; तारिफ ने 30 लोगों का बनवाया पाकिस्तान का वीजा, इन पर भी एक शक

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में नूंह पुलिस और खुफिया एजेंसी की संयुक्त टीम ने रविवार रात लगातार दूसरे दिन एक और युवक को गांव बावला से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान नूंह के कंगरका गांव निवासी मोहम्मद तारिफ के रूप में हुई। तारिफ ना सिर्फ खुद पाकिस्तान गया था बल्कि उसने 30 और लोगों को पड़ोसी देश का वीजा दिलवाया था।

इससे पहले शनिवार को भी गांव रजाका से 24 वर्षीय अरमान को गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर पाकिस्तान दूतावास के अधिकारियों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने और सैन्य गतिविधियों की जानकारी साझा करने का आरोप है। तारिफ के खिलाफ सदर तावडू थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही उसे सात दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। सोमवार को पूछताछ में तारिफ ने दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी को सिम कार्ड देने और पाकिस्तान जाने की बात कबूल की है। तारिफ गांव में ही झोलाछाप डॉक्टर है।

सूत्रों की मानें तो तारिफ ने पुलिस को बताया है कि साल-2018 में वह पहली बार वीजा के लिए दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग गया था। वीजा के लिए आवेदन करने के बाद एक पाकिस्तानी अधिकारी ने उसका साक्षात्कार किया। साथ ही कुछ दिन में कॉल आने की बात कहकर मोबाइल नंबर ले लिया।

साक्षात्कार के तीन-चार दिन बाद उसके पास पाकिस्तान उच्चायोग से एक अधिकारी की कॉल आई। उसने वीजा देने के एवज में दो सिम कार्ड लाने को कहा। सिम कार्ड देने के उपरांत ही वीजा देने की बातें बताई गईं। इस पर तारिफ अपने गांव और आसपास से दो सिम कार्ड की व्यवस्था कर अगले दिन पाकिस्तान के दूतावास गया। वहां उसने आसिफ बलौच नामक पाकिस्तानी अधिकारी को दो सिम कार्ड दिया। इसके बाद उस अधिकारी ने वीजा जारी कर दिया।

गांव बावला से रविवार रात को गिरफ्तार मोहम्मद तारिफ साल 2018 से अब तक 30 से अधिक लोगों का पाक वीजा बनवा चुका है। इसके एवज में उसे कमीशन मिलता था। वह वीजा के लिए प्रति व्यक्ति 10 से 11 हजार रुपये लेता था।

सूत्रों के मुताबिक तारिफ की गिरफ्तारी के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार से वायरल हो रहा है। उसमें वह दावा कर रहा है कि वह 2018 से यानी सात सालों से पाकिस्तान के लिए काम कर रहा है। दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास में कार्यरत अधिकारी आसिफ बलौच और जाफर को सिम कार्ड उपलब्ध कराए। इसके अलावा दोनों के कहने पर कमीशन लेकर लोगों का वीजा बनवाया।

सूत्रों की मानें तो अब तक उसने 30 से अधिक लोगों का पाक वीजा बनवा चुका है। इससे पुलिस की चिंता बढ़ गई है। पुलिस को आशंका है कि तारीफ ने जिस-जिस का वीजा बनाया है, उससे भी देश की खुफिया जानकारी, सेना की गतिविधियों की जानकारी समेत सिम कार्ड आदि मांगे गए होंगे। पुलिस अब सात दिन की रिमांड में तारीफ से उसके कहने पर वीजा बनवाने वालों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस उस तक भी पहुंचेगी।

ट्रेनिंग देने की आशंका

सूत्रों की मानें तो गिरफ्तारी के समय जैसे ही तारीफ ने पुलिस को देखा, वह अपने मोबाइल फोन में सेव डाटा को डीलिट करने लगा। लेकिन जबतक वह कुछ करता, पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच में उसके मोबाइल से कुछ डाटा डीलिट पाया गया। आशंका है कि पाकिस्तान में उसे जासूसी करने की ट्रेनिंग आदि दी गई होगी।

रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस की टीम

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए दो आरोपियों के बाद पुलिस अब पाकिस्तान जाने वालों की कुंडली खंगालेगी। इसके लिए रिकॉर्ड की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस पर भी उठ रहे सवाल

नूंह जिले से दो दिन के अंदर पाकिस्तान के लिए जासूसी के दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। शनिवार को गिरफ्तार अरमान और रविवार को तारिफ की गिरफ्तारी ने पुलिस के कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि आखिरकार पुलिस की नजर पहले ऐसे आरोपियों पर क्यों नहीं गई।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें