Hindi Newsएनसीआर Newsnuh chunav results live Ferozepur Jhirka Punhana mamman khan
Nuh Chunav Result: हरियाणा के मुस्लिम बेल्ट में कैसा रहा चुनावी नतीजा, नूंह में BJP का क्या हाल

Nuh Chunav Result: हरियाणा के मुस्लिम बेल्ट में कैसा रहा चुनावी नतीजा, नूंह में BJP का क्या हाल

संक्षेप:

नूंह जिले की तीन सीटों नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में भी हुए दिलचस्प मुकाबले के नतीजे पर सबकी निगाहें टिकी हैं। हरियाणा के नूंह में राज्य में सर्वाधिक मुस्लिम आबादी निवासी करती है।

Oct 08, 2024 11:06 am ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नूंह
share Share
Follow Us on

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। लगातार तीसरी बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को एक बार फिर खाली हाथ रहना पड़ा। हालांकि, नूंह जिले का परिणाम पूरे राज्य से ठीक उलट है। नूंह जिले की तीनों सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा तो कांग्रेस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीते। नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Nuh Election Result 2: 30 PM: पुन्हाना में कांग्रेस की जीत, भाजपा तीसरे स्थान पर रही

पुन्हाना में कांग्रेस के मोहम्मद इलियास ने 85300 वोट से चुनाव जीता। दूसरे स्थान पर निर्दलीय रहीश खान रहे। वहीं भाजपा के मोहम्मद एजाज खान 5072 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।

Nuh Election Result 2: 30 PM: मामन खान 98 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए

फिरोजपुर झिरका में मामन खान 98441 वोट से चुनाव जीत गए। 20 राउंड की काउंटिंग में उन्हें कुल 130497 वोट मिले। भाजपा के नसीम अहमद को 32056 वोट मिले। इंडियन नेशनल लोक दल के मोहम्मद हबीब को 15638 वोट मिले।

Nuh Election Result 12: 18 PM: नूंह में जीत गई कांग्रेस, तीसरे स्थान पर रही भाजपा

नूंह में काउंटिंग पूरी हो गई है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद 46871 वोट से चुनाव जीत चुके हैं। दूसरे स्थान पर INLD के ताहिर हुसैन रहे। भाजपा के संजय सिंह को महज 15810 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे।

Nuh Election Result 12: 12 PM: मामन खान की बढ़त करीब 74 हजार

फिरोजपुर झिरका सीट से 12 राउंड की काउंटिंग के बाद कांग्रेस के मामन खान 73900 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के नसीम अहमद 15524 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

Nuh Election Result 11: 05 AM: फिरोजपुर झिरका में मामन को 45 हजार वोट की बढ़त

फिरोजपुर झिरका में 7 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां मामन खान 45 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। मामन खान को 53751 वोट मिले हैं। इंडियन नेशनल लोक दल के मोहम्मद हबीब दूसरे स्थान पर हैं उन्हें 7976 वोट मिले हैं। भाजपा के नसीम अहमद 6540 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Nuh Election Result 10: 46 AM: पुन्हाना में भी कांग्रेस बहुत आगे

पुन्हाना सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद  कांग्रेस के मोहम्मद इलियास 15 हजार वोट से आगे हैं। निर्दलीय रहीश खान को 18 हजार से अधिक वोट मिले हैं। भाजपा के मोहम्मद एजाज खान को 2 हजार वोट ही मिले हैं।

Nuh Election Result 10: 46 AM: नूंह सीट पर कांग्रेस को 18 हजार वोट की बढ़त

 नूंह में सात राउंड की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस के आफताब अहमद 18 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर INLD के ताहिर हुसैन हैं। उन्हें 23878 वोट मिले हैं। भाजपा के संजय सिंह को महज 7665 वोट हासिल हुए हैं।

Nuh Election Result 10: 35 AM: फिरोजपुर झिरका में मामन खान को बहुत बड़ी बढ़त
फिरोजपुर झिरका सीट पर मामन खान एकतरफा आगे चल रहे हैं। दूसरे राउंड की गिनती के बाद उनकी बढ़त 13681 वोट की हो चुकी है।कांग्रेस को 8724, बीजेपी को 452, इनेलो को 1303 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड में 7481 वोट की बढ़त मिली।

Nuh Election Result 9: 18 AM: नूंह में भी कांग्रेस आगे, तीसरे नंबर पर बीजेपी

कांग्रेस 5029

बीजेपी 2687

इनेलो 2770

Nuh Election Result 9: 16 AM: फिरोजपुर झिरका में बड़े अंतर से मामन खान आगे

पहले राउंड में कांग्रेस को बड़ी बढ़त
कांग्रेस- 7350
बीजेपी- 649
इनेलो- 1090

Nuh Election Result 8: 30 AM: तीनों सीटों पर कांग्रेस आगे
नूंह की तीनों सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। नूंह, फिरोजपुर झिरका और पुन्हाना में कांग्रेस उम्मीदवारों ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बना ली है।

Nuh Election Result 8: 25 AM: फिरोजपुर झिरका से मामन खान आगे चल रहे हैं। हालांकि, अभी बहुत शुरुआती रुझान हैं।

Nuh Election Result 8: 05 AM: वोटों की गिनती शुरू

नूंह में वोटों की गितनी शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट के वोट गिने जा रहे हैं। कुछ देर में ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।

Nuh Election Result 8: 02 AM:  केंद्रों के पास मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध

जिलाधीश धीरेंद्र खड़गटा ने आदेश जारी किए हैं कि मतगणना केंद्र से 100 मीटर की दूरी के अंदर किसी को भी मोबाइल फोन, कॉर्डलेस फोन, या अन्य वायरलेस उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह फैसला नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत लिया गया है। यह आदेश मतगणना को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए जारी किए गए हैं।

Nuh Election Result 8: 00 AM:  फिरोजपुर झिरका में मामन खान पर नजरें

फिरोजपुर झिरका में कांग्रेस के उम्मीदवार मामन खान और भाजपा उम्मीदवार पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच मुकाबला है। अहमद पांच साल पहले इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। इनेलो ने यहां हबीब खान को उम्मीदवार बनाया है।

Nuh Election Result 7: 47 AM: पुन्हाना में मोहम्मद इलियास और मोहम्मद एजाज खान का मुकाबला

नूंह जिले के पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी भाजपा के उम्मीदवार मोहम्मद एजाज खान का मुकाबला अपने चचेरे भाई से है। एजाज के भाई मोहम्मद इलियास को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है। खान पांच साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे। 

Nuh Election Result 7: 47 AM: नूंह में कभी नहीं जीती भाजपा

भाजपा नूंह से कभी नहीं जीती है और यहां के मतदाता काफी समय से कांग्रेस और इनेलो का समर्थन करते रहे हैं।

Nuh Election Result 7: 45 AM: नूंह में अफताब अहमद और संजय सिंह का मुकाबला

नूंह विधानसभा सीट पर कांग्रेस के अफताब अहमद और भाजपा के संजय सिंह के बीच मुकाबला है। अफताब सोहना विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। वहीं, इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) ने इस सीट से ताहिर हुसैन को मैदान में उतारा है। ताहिर हुसैन इस निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे और हरियाणा वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जाकिर हुसैन के बेटे हैं। हाल ही में वे इनेलो में शामिल हुए हैं।

Nuh Chunav Result Live 7:40 AM: 5 अक्टूबर को हुई वोटिंग में नूंह में बढ़चढ़कर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। नूंह जिले में करीब 73 फीसदी वोटर्स ने मतदान में हिस्सा लिया था।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।