जॉर्जिया में छिपे गैंगस्टर वैनकेट को STF उठा लाई भारत, 34 केस सहित BSP नेता की हत्या का आरोप
हरियाणा STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 मामलों में वांछित गैंगस्टर वैनकेट गर्ग को जॉर्जिया से भारत प्रत्यर्पित कराया है। BSP नेता हरबिलास हत्याकांड के आरोपी गर्ग पर हत्या, रंगदारी समेत कई गंभीर केस दर्ज हैं। जॉर्जिया से भारत का यह पहला प्रत्यर्पण बताया जा रहा है।

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने इंटरनेशनल ऑपरेशन को अंजाम देते हुए खूंखार गैंगस्टर वैनकेट गर्ग को जॉर्जिया से सफलतापूर्वक भारत प्रत्यर्पित कर लिया है। जॉर्जिया से भारत किया गया यह पहला प्रत्यर्पण है। 29 वर्षीय वैनकेट गर्ग उत्तर हरियाणा और चंडीगढ़ में सक्रिय 53 सदस्यों वाले एक बड़े आपराधिक गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध के कुल 34 मामले दर्ज हैं, जिसमें अंबाला में बसपा नेता हरबिलास की हत्या का मुख्य मामला भी शामिल है।
यूएई के रास्ते भाग गया था जॉर्जिया
एसटीएफ की जांच में सामने आया कि आरोपी दिसंबर 2024 में भारत से फरार होकर यूएई के रास्ते जॉर्जिया जा छिपा था। उसने गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित पिरामिड अर्बन होम्स का फर्जी पता देकर धोखाधड़ी से पासपोर्ट हासिल किया था, जिसे पुलिस की सिफारिश पर बाद में निरस्त कर दिया गया था।
रेड कॉर्नर नोटिस और भारत प्रत्यर्पण
गैंगस्टर को दबोचने के लिए एसटीएफ ने इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस और लुक आउट सर्कुलर जारी करवाया था। विदेश मंत्रालय, सीबीआई और राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (NCB) के समन्वय से इस जटिल प्रत्यर्पण प्रक्रिया को पूरा किया गया। विदेश भागने के बाद भी नेटवर्क चलाने वाले इस अपराधी की गिरफ्तारी से संगठित क्राइम नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
रेड कॉर्नर नोटिस क्या है?
रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) इंटरपोल द्वारा जारी किया जाने वाला एक अंतरराष्ट्रीय अलर्ट है। इसका उद्देश्य किसी फरार आरोपी का पता लगाना और उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करना होता है। यह गिरफ्तारी वारंट नहीं होता, लेकिन इसके आधार पर सदस्य देशों की एजेंसियां आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई कर सकती हैं।
प्रत्यर्पण और STF क्या है?
प्रत्यर्पण (Extradition) वह कानूनी प्रक्रिया है, जिसके तहत किसी दूसरे देश में छिपे आरोपी को मुकदमे या सजा के लिए वापस लाया जाता है। वहीं STF (स्पेशल टास्क फोर्स) पुलिस की विशेष इकाई होती है, जो गैंगस्टर, संगठित अपराध, रंगदारी और बड़े आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करती है। वैनकेट गर्ग की गिरफ्तारी में हरियाणा STF की अहम भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ें

